Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सुद्धोवाला में जमीन दिलाने की डील कर 28 लाख रुपये ठगे
  • देहरादून

सुद्धोवाला में जमीन दिलाने की डील कर 28 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 04/08/2022
default featured image

देहरादून। सुद्धोवाला में जमीन दिलाने की डील कर महिला से 28 लाख रुपये हड़प लिए गए। महिला की तहरीर पर प्रेमनगर थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ इस तरह धोखाधड़ी को लेकर पहले भी केस दर्ज हैं। धोखाधड़ी को लेकर सीमा दत्त निवासी जलवायु टॉवर, झाझरा ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। कहा कि राम नरेश पुत्र राम कृष्ण निवासी चंदेली, पुरोला, उत्तरकाशी हाल निवासी युमना कॉलोनी ने दिसंबर 2021 में झाझरा स्थित जमीन दिलाने की डील की। 200 गज के प्लाट की डील 26 लाख रुपये में तय हुई। बाद में रामनरेश ने दो लाख रुपये और बढ़ाए। महिला ने कहा कि डील तय होने पर उन्होंने अलग-अलग समय पर कुल 28 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। आरोप है कि इसके बाद राम नरेश रजिस्ट्री कराने में टाल मटोल करने लगा। बाद में महिला को पता लगा कि आरोपी इस तरह कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है। उसकी तहरीर एसएसपी कार्यालय प्रेमनगर थाना भेजी गई। थानाध्यक्ष् दीपक रावत ने बताया कि तहरीर पर आरोपी राम नरेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने बांटे मरीजों को फल
Next: रॉयल्टी बढ़ाने पर ठेकेदारों ने डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.