Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दौड़ लगाने निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

दौड़ लगाने निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 04/12/2023
rns featured image new

फिरोजपुर (पंजाब) (आरएनएस) । गांव की सड़क पर सुबह दौड़ लगा रही नौवीं कक्षा की छात्रा (15) को बेहोश कर खेत में ले जाकर चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया है।
छात्रा रोजाना सुबह दौड़ लगाती थी ताकि किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सके। आरोपी पहले से ही उस पर बुरी नजर रखे हुए थे। थाना ममदोट पुलिस ने सोमवार चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। रोजाना सुबह उठकर गांव की सड़क पर दौड़ लगाती है, ताकि दसवीं में पहुंचने के बाद किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सके। सुबह पांच बजे के करीब वह दौड़ने के लिए घर से निकली थी। सड़क पर दौड़ते हुए गांव से आधा किलोमीटर दूर पहुंची थी कि वहां पर पहले से मौजूद आरोपियों ने गलत नीयत से उसे पकड़ लिया। आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लल्भू ने उसके मुंह में पानी की बोतल जबरदस्ती लगा दी, जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था। वह बेहोश होने लगी। आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। जब उसने उनका विरोध किया तो आरोपी उसे जबरदस्ती किसी खेत में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। सभी आरोपी गांव के रहने वाले थे, जिन्हें वे पहचानती है। पीड़िता के पिता ने बताया कि जिस तरह आरोपियों ने उसकी बेटी को बेहोशी वाला पेयजल पिलाया है, इससे साफ जाहिर होता है कि आरोपियों ने पहले से ही बेटी संग अश्लील हरकत करने की योजना बनाई हुई थी। आरोपी बेहोशी की हालत में बेटी को घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। थाना ममदोट पुलिस ने आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लल्भू पुत्र मीता सिंह, पंमा सिंह पुत्र करनैल सिंह, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र जंगीर सिंह व गुरमीत सिंह पुत्र छिंदा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती का मोबाइल लूटकर भागे दो आरोपी गिरफ्तार
Next: तेलंगाना में वायुसेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर दो पायलटों की मौत

Related Post

Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के पास होता था पैसों का बंटवारा, रिमांड में आरोपी ने किए कई खुलासे

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.