
देहरादून। मालदेवता और थानो रोड क्षेत्र में बाइक से रैश ड्राइविंग करने और स्टंट करने वाले स्पोर्ट्स बाइक सवारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान 15 बाइकें सीज की गईं। वहीं 15 दुपहिया सवालों का चालान किया गया। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि मालदेवता रोड और थानो में अक्सर बाइक सवारों के स्टंट या रैश ड्राइविंग करने की शिकायत मिलती है। इसे लेकर महाराणा प्रताप चौक के पास, रायपुर व बालावाला में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सीज करने की कार्रवाई करने के साथ ही दुपहिया वाहनों के चालान भी किए गए।

