Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एसटीएच में जल्द लगेगा नया सेंट्रल एसी सिस्टम
  • नैनीताल

एसटीएच में जल्द लगेगा नया सेंट्रल एसी सिस्टम

RNS INDIA NEWS 05/01/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।   डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में जल्द नया सेंट्रल एसी सिस्टम लगने की उम्मीद जगी है। मंडी परिषद उत्तराखंड ने सेंट्रल एसी के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट ( डीपीआर) तैयार कर कॉलेज प्रबंधन को सौंप दी है। कई साल पुराने सेंट्रल एसी सिस्टम में कई खामियां आने से अस्पताल प्रबंधन के साथ ही मरीजों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। एसटीएच का 1996 में निर्माण किया गया। तब यहां 180 टन का सेंट्रल एसी सिस्टम लगा था। 2004 में मेडिकल कॉलेज बनने और मरीजों की संख्या बढ़ने पर यहां 120-120 टन के सेंट्रल एसी सिस्टम लगाए गए। मरीजों के लगातार दबाव और बेड की संख्या बढ़ने पर एसी की कार्य क्षमता लगातार घटने लगी। 2015 के बाद से सेंट्रल एसी सिस्टम के एक हिस्से ने काम करना बंद कर दिया। बेहद पुराना होने की वजह से इसके पार्ट्स मिलना भी मुश्किल हो रहा है। 2018 में अस्पताल प्रबंधन ने नया नया सेंट्रल एसी सिस्टम लगाने को लेकर शासन को पत्र लिखा था। लेकिन मामला ठंडा बस्ते में पड़ा रहा।  मामले के  अखबार में प्रकाशित होने के बाद शासन ने 240 टन का नया सेंट्रल एसी सिस्टम लगाने के आदेश जारी कर दिए थे। कालेज प्रबंधन ने मंडी परिषद उत्तराखंड को इसकी डीपीआर तैयार करने को कहा था। एक जनवरी को मंडी परिषद ने कॉलेज प्रबंधन को डीपीआर सौंप दी है। अब कॉलेज प्रबंधन डीपीआर शासन को भेजेगा, ताकि जल्द से जल्द सेंट्रल एसी लगाने का काम शुरू हो सके।

ओटी और आईसीयू में लगाने पड़े थे पंखे
बीती गर्मियों में एसटीएच का सेंट्रल एसी सिस्टम बैठ गया था। तब चलते ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू में पंख तक चलाने पड़े थे। अस्पताल की टेक्निकल टीम ने किसी तरह स्थिति को संभाला था।
सेंट्रल एसी लगाने को लेकर शासन से पूर्व में सहमति मिली थाी। मंडी परिषद में इसकी डीपीआर तैयार कर दी है। डीपीआर में कुछ संशोधन कर जल्द शासन को भेजा जाएगा, ताकि आगामी गर्मी से पहले अस्पताल में सेंट्रल एसी लग सके।    -डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग में व्यापारी से अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन
Next: राशिफल 06 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.