Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्टेज कैरिज वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी
  • उत्तराखंड

स्टेज कैरिज वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी

RNS INDIA NEWS 07/08/2020
bus

देहरादून। प्रदेश में स्टेज कैरिज परमिट वाले वाहनों की आयु सीमा अब दो वर्ष बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अभी पर्वतीय मार्गों पर इनकी आयु सीमा 15 वर्ष और मैदानी मार्गों पर 20 वर्ष है। कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन में वाहनों का संचालन न होने से वाहन संचालकों को हुए नुकसान के मद्देनजर यह कदम उठाया जा रहा है। कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन का असर परिवहन सेवाओं पर भी पड़ा है। राज्य में 22 मार्च से ही वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया था। अनलॉक वन में पचास फीसद यात्री क्षमता के साथ वाहनों का संचालन शुरू करने को कहा गया। हालांकि, किराया यथावत रखे जाने के कारण इनका संचालन नहीं हुआ। तर्क यह दिया गया कि सवारी संख्या वाहन की क्षमता की आधी होने के कारण संचालन पर आने वाला व्यय भी पूरा नहीं निकलेगा। इस पर 18 जून को सरकार ने स्टेज कैरिज वाहन, यानी बसों का किराया दोगुना करने का निर्णय लिया। बावजूद इसके केवल परिवहन निगम ने ही कुछ मार्गों पर बसों का संचालन किया। यात्रियों द्वारा सार्वजनिक परिवहन के सफर से दूरी बनाए रखने के कारण निजी बसें नहीं चलीं। इसके उलट निजी बस संचालकों ने अपने परमिट सरेंडर करने शुरू कर दिए। कुछ बस संचालक ऐसे हैं, जिनके वाहनों की निर्धारित आयु सीमा कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान समाप्त हो गई।
इसे देखते हुए परिवहन मुख्यालय ने एक प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस प्रस्ताव में वाहनों की आयु सीमा दो वर्ष बढ़ाने को कहा गया है। वहीं, सूत्रों की मानें तो कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बाद निर्धारित अवधि पूरी करने वाले वाहनों की आयु सीमा बढ़ाने पर भी शासन में विचार किया जा रहा है। उप आयुक्त एसके सिंह ने प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की पुष्टि की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के 8 आईएएस व 14 पीसीएस अधिकारियों के विरुद्ध मिली 28 शिकायतें
Next: हरीश रावत ने लिया भाजपा सरकार को फिर आड़े हाथ

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.