Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी ने थाना भतरौजखान का औचक निरीक्षण किया, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

एसएसपी ने थाना भतरौजखान का औचक निरीक्षण किया, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके ने मंगलवार को थाना भतरौजखान, चौकी भिकियासैंण और पुलिस सहायता केंद्र मरचुला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर के सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, कर्मचारी बैरक और भोजनालय का बारीकी से निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं, प्राप्त शिकायतों और लंबित वारंटों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण और शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, सत्यापन अभियान में तेजी लाने, आमजन में जागरूकता बढ़ाने और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही थाना स्तर पर आयोजित सम्मेलन में अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। एसएसपी ने अभिलेखों को अद्यतन और सुव्यवस्थित रखने के निर्देश देते हुए निर्माणाधीन चौकी भिकियासैंण भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पड़ोसी पर पेड़ काटने और फसल नष्ट करने का आरोप
Next: 27 सूत्रीय मांगों पर अड़े अभियंता, 17वें दिन भी जारी रही हड़ताल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.