Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर/प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रारंभ
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर/प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रारंभ

RNS INDIA NEWS 03/08/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो0 सुशील कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक सत्रः 2021-22 हेतु सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के समस्त परिसरों/संबंद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों के समस्त पाठ्यक्रमों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर/प्रथम वर्ष में विद्यार्थियों के प्रवेश 2 अगस्त से प्रारंभ किए जा रहे हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन पंजीकरण फार्म के माध्यम से दिनांकः 2 अगस्त, 2021 से दिनांक 23 अगस्त, 2021 तक रु0 100 का भुगतान कर प्रवेश हेतु अपना पंजीकरण/आवेदन कर सकते हैं। दूसरी जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक प्रो0 जोशी ने बताया कि एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के समस्त परिसर/संबद्ध महाविद्यालय/संस्थान में शैक्षिक सत्र 2020-21 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर/प्रथम वष्र एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को एक अंतिम अवसर देते हुए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म दिनांक 23 जुलाइ से 3 अगस्त तक खोला गया है। साथ ही बीएड/एमएड, एलएलबी/एलएलएम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं हेतु पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए भी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म दिनांक 06 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क के खोला गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुल्क के ऑनलाइन भुगतान करते समय आ रही पेमेंट गेटवे संबंधी दिक्कतों को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को दिनांक 21 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क के विस्तारित किया गया है। प्रो0 जोशी ने सभी महाविद्यालयों/परिसरों/संस्थानों के स्नातक प्रथम सेमेस्टर/वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के ऑनलाइन परीक्षा पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने की अपील की है। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 8 अगस्त को उत्तराखंड दौरा
Next: राशिफल 4 अगस्त

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.