Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में चित्र निर्माण राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
  • अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में चित्र निर्माण राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

RNS INDIA NEWS 01/12/2025
default featured image

अल्मोड़ा। उदय शंकर संगीत एवं नाट्य अकादमी फलसीमा और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चित्रकला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सात दिवसीय चित्र निर्माण राष्ट्रीय कार्यशाला और प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय परिसर स्थित चित्रकला विभाग के प्रदर्शनी कक्ष में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उद्घाटन सत्र में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उदय शंकर नाट्य अकादमी के सचिव चन्द्र सिंह चौहान, जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह, विभागाध्यक्ष शेखर चन्द्र जोशी और कार्यशाला समन्वयक सोनू द्विवेदी शिवानी उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत चन्द्र सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि पहली बार इतने अधिक युवा कलाकार एक ही विषय पर सामूहिक सृजन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड संस्कृति विभाग द्वारा युवा कलाकारों को दी जा रही प्रेरक और आर्थिक सहायता की सराहना की। कार्यक्रम समन्वयक सोनू द्विवेदी शिवानी ने बताया कि देश के विभिन्न प्रांतों—दिल्ली, कुरुक्षेत्र, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के सोमेश्वर, बागेश्वर, मुनस्यारी, हल्द्वानी और अल्मोड़ा—से 80 युवा कलाकार कार्यशाला में शामिल हो रहे हैं। प्रतिभागी कलाकार ‘नृत्य सम्राट उदयशंकर के जीवन के विविध पक्ष—भावमय रंगों के संग’ विषय पर आधारित कृतियों का निर्माण करेंगे। निर्मित चित्रों की प्रदर्शनी 7 दिसंबर की अपराह्न से उदय शंकर संगीत एवं नाट्य अकादमी भवन, फलसीमा में आयोजित होगी। कार्यशाला का समापन 8 दिसंबर को प्रमाणपत्र और प्रतीक चिन्ह वितरण के साथ किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कार्यशाला की सफलता के लिए शासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विभागाध्यक्ष शेखर चन्द्र जोशी ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन योगेश डसीला ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिवक्ता के बेटों पर हमला, महिला सहित छह पर मुकदमा
Next: पूर्व सैनिक पिता की हत्या में बेटा समेत तीन गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.