Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विवि में आयोजित सात दिवसीय सामुदायिक कार्यशाला का समापन
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विवि में आयोजित सात दिवसीय सामुदायिक कार्यशाला का समापन

RNS INDIA NEWS 28/06/2024
WhatsApp Image 2024-06-28 at 17.53.44

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में आयोजित सात दिवसीय सामुदायिक कार्यशाला का समापन डीन व विभागाध्यक्ष प्रो भीमा मनराल ने किया। कार्यशाला के अंतिम दिन क्विज और ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
शुक्रवार को समापन अवसर पर शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष प्रो भीमा मनराल ने कहा कि हम जितनी तेज़ी से डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं, ठीक उतनी ही तेज़ी से साइबर अपराध की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। जिस गति से तकनीक ने उन्नति की है, उसी गति से मनुष्य की इंटरनेट पर निर्भरता भी बढ़ी है। एक ही जगह पर बैठकर इंटरनेट के जरिये मनुष्य की पहुँच, विश्व के हर कोने तक आसान हुई है। आज के समय में हर वो चीज़ जिसके विषय में इंसान सोच सकता है, उस तक उसकी पहुँच इंटरनेट के माध्यम से हो सकती है, जैसे कि सोशल नेटवर्किंग, ऑनलाइन शॉपिंग, डेटा स्टोर करना, गेमिंग, ऑनलाइन स्टडी, ऑनलाइन जॉब इत्यादि। आज के समय में इंटरनेट का उपयोग लगभग हर क्षेत्र में किया जाता है। इंटरनेट के विकास और इसके संबंधित लाभों के साथ साइबर अपराधों की अवधारणा भी विकसित हुई है। वहीं, कार्यशाला में उपस्थित निरीक्षक राजीव कुमार आर्य एवं उप निरीक्षक संतोष तिवारी ने कहा कि भारत में साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में इनकी जड़ तक पहुँच पाना कठिन होता है। इस मौके पर साइबर टीम ने महिला अपराध, बाल अपराध, घरेलू हिंसा, फिशिंग, हैकिंग आदि के बारे में विस्तृत रूप से बीएड और एमएड प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा संकाय की डॉ रिजवाना सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर डॉ नीलम, डॉ ममता कांडपाल, डॉ संदीप पांडे, डॉ देवेंद्र चम्याल, सरोज जोशी, अंकिता कश्यप, विनीता लाल, ललिता रावल, मनोज आर्या, मनोज कार्की व बीएड एमएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीधारा मार्ग सुधारीकरण की मांग को धरना सातवे दिन भी रहा जारी
Next: शिक्षा विभाग में सीआरपी-बीआरपी की भर्ती प्रक्रिया शुरू, शीघ्र मिलेंगे 955 कार्मिक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.