Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 21 विद्यार्थियों को मिलेंगे पदक
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 21 विद्यार्थियों को मिलेंगे पदक

RNS INDIA NEWS 17/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में विभिन्न विषयों के मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं उत्तराखंड के राज्यपाल 21 विद्यार्थियों को पदक प्रदान करेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले सात विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्नातक स्तर पर विभिन्न विषयों में 32, स्नातकोत्तर स्तर पर 120 तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 17 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा पांच विद्यार्थियों को प्रायोजक स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे। प्रायोजक पदकों में वाणिज्य विषय में स्नातक स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को श्रीमती भगवती देवी स्मृति स्वर्ण पदक, एलएलबी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को श्रीमती शीला देवी स्मृति स्वर्ण पदक तथा बीएससी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को अनीता एवं डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बीएड में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को राधा देवी एवं खीम सिंह बिष्ट स्मृति स्वर्ण पदक तथा स्नातकोत्तर वाणिज्य में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्वर्गीय कुशल सिंह बिष्ट स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के 48 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि भी प्रदान की जाएगी। समारोह के दौरान कुलाधिपति विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘विधि सहयोगी ऐप’ तथा ‘पत्रकारिता : संभावनाएं, भविष्य एवं चुनौतियां’ पुस्तक का विमोचन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस के सघन चेकिंग अभियान में 112 वाहन चालकों पर कार्रवाई, तीन वाहन सीज
Next: ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
  • विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
  • चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष
  • नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी
  • हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.