Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और वीपीकेएएस के बीच हुआ एमओयू
  • अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और वीपीकेएएस के बीच हुआ एमओयू

RNS INDIA NEWS 30/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय एवं विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के मध्य शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। विश्वविद्यालय एवं विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के बीच हवालबाग स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित हुए औद्योगिक सम्मेलन में एमओयू हुआ। इस औद्योगिक सम्मेलन में कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट बतौर अतिथि उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की तरफ से प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट एवं विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा की ओर से निदेशक डॉक्टर डॉ लक्ष्मीकांत ने हस्ताक्षर कर एमओयू को सफल बनाया। एमओयू होने से अब सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के साथ विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक शोध एवं अन्य गतिविधियों का संचालन एक साथ करेंगे। एमओयू हस्ताक्षर होने से शोध गतिविधियों में जेआरएफ, एसआरएफ, प्रोजेक्ट स्टाफ का आदान-प्रदान होगा, जंतु विज्ञान विभाग को वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए मानवीय संसाधन की उपलब्धता होगी, शोध कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा। दोनों ही के संयुक्त तत्वावधान में शोध गतिविधियों का प्रकाशन कार्य भी होगा। विश्वविद्यालय के रिसर्चर विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा की प्रयोगशाला का उपयोग शोधकार्य के लिए कर सकेंगे और कार्यशाला के लिए दोनों संस्थान मिलकर काम करेंगे। जंतु विज्ञान के विभिन्न शाखाओं के लिए शॉर्ट टर्म, सिम्पोजियम जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। एमओयू को तैयार करने के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ के के मिश्रा और डॉ संदीप कुमार ने अपना सहयोग दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस तस्करी के अभियुक्तों की जमानत अर्जी ख़ारिज
Next: विद्यालयी शिक्षा के लिए एक राज्य एक पाठ्यक्रम की नीति बनाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.