Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के संरचनात्मक विकास की कवायद तेज
  • अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के संरचनात्मक विकास की कवायद तेज

RNS INDIA NEWS 19/09/2020
IMG-20200919-WA0033.jpg

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की घोषणा हो चुकी है परन्तु अभी विवि के तंत्र की संरचना विकसित करने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनएस भंडारी ने बताया कि अस्तित्व में आने के बाद अब इसकी प्रशासनिक व्यवस्था एवं संरचनात्मक ढ़ाचागत जरूरतों को पूरा करने को लेकर शासन स्तर पर प्रयास तेज हो गये है। शनिवार को सोबन सिंह जीना विवि के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी ने पत्रकार वार्ता कर विवि के बारे में विस्तार पूर्वक परिचर्चा की। उन्होंने बताया कि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा समेत कुमाऊं के 37 महाविद्यालयों की नये विवि से सम्बद्धता किये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिनमें 3 परिसर प्रस्तावित हैं तथा उत्तराखण्ड आवासीय विश्वविद्यालय का भी सोबन सिंह जीना विवि में विलय होना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र में नए छात्र छात्राओं के पंजीकरण कुमाऊं विवि द्वारा कराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की सम्पत्तियों, परिसम्पत्तियों, कार्मिकों के स्थानांतरण तथा संरचना एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सुझाव देने के लिए कुमाऊॅ विवि एवं सोबन सिंह जीना विवि के रजिस्ट्रार, कैंपस डीन, वित्त नियंत्रक आदि की 18 सदस्यीय टीम बनाई गई है जो अपनी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी। जिसके बाद विवि की प्रवेश प्रक्रिया, संरचना, परिनियमावली निर्माण, संबद्धता, परीक्षाओं, बजट, वेबसाइट, लोगो आदि का काम किया जायेगा।

बताते चलें कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। वर्तमान तक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय तथा कुलसचिव कार्यालय में सभी कार्य उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कर्मचारियों द्वारा ही किए जा रहे हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान कुलसचिव डॉ0 बिपिन चंद्र जोशी, विश्वविद्यालय के कर्मचारी ईश्वर बिष्ट, विनीत काण्डपाल, आलोक वर्मा, रवि अधिकारी, गोविंद मेर, राकेश साह, सोनु आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: “सेवा सप्ताह” कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा अल्मोड़ा ने किया पौष्टिक आहार वितरण
Next: अगले दो माह में समूह ‘ग’ के इन पदों में निकलेंगी बम्पर भर्तियां

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.