Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एनसीसी कैडेट दिव्या सुप्याल और दिव्या कुंवर ने माउंटेनियरिंग कोर्स में पाया अल्फा ग्रेड
  • अल्मोड़ा

एनसीसी कैडेट दिव्या सुप्याल और दिव्या कुंवर ने माउंटेनियरिंग कोर्स में पाया अल्फा ग्रेड

RNS INDIA NEWS 23/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा परिसर की 24 यूके बालिका एनसीसी वाहिनी की कैडेट दिव्या सुप्याल और दिव्या कुंवर ने अपनी मेहनत और लगन से बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उत्तरकाशी स्थित नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (एनआईएम) से यह कोर्स पूर्ण करने के बाद दोनों कैडेट्स को अल्फा ग्रेड प्रदान किया गया है, जो इस प्रशिक्षण का सर्वोच्च मूल्यांकन माना जाता है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट ने दोनों कैडेट्स को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि 24वीं बालिका एनसीसी वाहिनी के कैडेट लगातार बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। कुलपति ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर कड़ी मेहनत करें। कैडेट दिव्या सुप्याल और दिव्या कुंवर का चयन इस प्रतिष्ठित कोर्स के लिए विभिन्न मानकों और प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक पार करने के बाद हुआ था। दोनों कैडेट्स को अल्फा ग्रेड के साथ बैज भी प्रदान किए गए हैं। सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक पंकज शाह, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत सहित अन्य शिक्षाविद उपस्थित रहे। परिसर निदेशक प्रवीण सिंह बिष्ट ने भी दोनों कैडेट्स को सम्मानित करते हुए इसे विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि बताया। इसके साथ ही, 24 यूके बालिका वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल मनोज कुमार काण्डपाल ने भी दोनों कैडेट्स को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह दोनों कैडेट्स सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा परिसर की छात्राएं हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाढ़ सुरक्षा और जल निकासी योजनाओं को त्वरित गति से पूर्ण करे सिंचाई विभाग: गणेश जोशी
Next: पंचायत चुनाव की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवानों को दिए गए दिशा-निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.