Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसबी गुरिल्ले राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड श्रीनगर के कार्यालय में देंगे धरना
  • अल्मोड़ा

एसएसबी गुरिल्ले राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड श्रीनगर के कार्यालय में देंगे धरना

RNS INDIA NEWS 29/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नन्द डालाकोटी एवं संगठन के जिलाध्यक्ष शिवराज ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में बताया है कि 3 नवम्बर को एसएसबी गुरिल्लों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड श्रीनगर के कार्यालय के प्रांगण में धरना दिया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि, एसएसबी गुरिल्लों द्वारा उक्त खंड के अधिशासी अभियंता को दो सप्ताह पूर्व पत्र लिखकर आऊटसोर्स के माध्यम से सड़कों के रखाव हेतु रखे जाने वाले मेट बेलदारों की नियुक्ति में वहां कार्यरत ठेकेदारों द्वारा गुरिल्लों को प्राथमिकता न दिये जाने की शिकायत की थी किन्तु अधिशासी अभियंता द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की, जबकि उत्तराखंड सरकार के एक शासनादेश में यह स्पष्ट प्रावधान है कि अधिशासी अभियंता गुरिल्लों को उक्त नियुक्तियों में प्राथमिकता देना सुनिश्चित करेंगे। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि शिकायत की प्रति जिलाधिकारी पौड़ी तथा जिलाधिकारी टिहरी को भी भेजी गई थी लेकिन अभी तक किसी के द्वारा कार्यवाही की कोई जानकारी संगठन को नहीं दी गयी है। इसके अलावा पौड़ी जनपद लोक निर्माण विभाग के अनेक खंडों द्वारा विगत वर्षों का अनेक गुरिल्लों का अनेक माहों का भुगतान नहीं किया है। अनेक ठेकेदारों द्वारा पीएफ की धनराशि श्रमिकों को नहीं लौटाई जा रही है इसलिए 3 नवंबर को धरना दिया जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो धरना 4 नवंबर को भी जारी रहेगा। कार्यवाही न होने की स्थिति में धरने के दौरान ही गुरिल्लों की गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों की बैठक कर आन्दोलन की आगे की रणनीति भी तय की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी में क्रिसमस और नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू
Next: टाइगर ग्रुप से अध्यक्ष पद के दावेदार होंगे राहुल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.