Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पार्टी की मजबूती को लेकर संगठन में दी जाएंगी जिम्मेदारियां: कलेर
  • अल्मोड़ा

पार्टी की मजबूती को लेकर संगठन में दी जाएंगी जिम्मेदारियां: कलेर

RNS INDIA NEWS 08/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर बुधवार को अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। एस एस कलेर ने कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए संगठन के विस्तार पर चर्चा की और संगठन की मजबूती की बात करते हुए मौजूदा संगठन के पदाधिकारी को अहम जिम्मेदारियां सौंपी। वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का विजन एकदम क्लियर है कि उन्हें अपनी रणनीतियों को किस तरीके से धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर पार्टी मजबूती से कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक अपने कार्यकर्ताओं की टीम बना रही है जिन्हें जल्द ही संगठन में नई जिम्मेदारियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले नगर निकाय के चुनाव में पूरे प्रदेश के सभी वार्ड पर चुनाव लड़ेगी। जिसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू करते हुए पहले चरण में जिला अध्यक्ष और दूसरे चरण में विधानसभा अध्यक्ष बनेंगे, इसके बाद पूरा जोर बूथ स्तर पर होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी के सामने आम आदमी पार्टी का नया संगठन सामने आएगा जिसको लेकर बैठक लगातार जारी है। इस दौरान डी इस कौटिल्य, कुलवंत सिंह, श्रीकांत खंडेलवाल, चंद्र प्रकाश अधिकारी, जावेद, सिद्धार्थ जोशी, भुवन जोशी, दिनेश कुमार, मोहन सिंह देवड़ी, मनोज गुप्ता, नवीन चंद्र आर्य, आनंद सिंह बिष्ट, देव सिंह जोशी, प्रकाश चंद भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘क्लाउड सीडिंग समस्या का समाधान नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने धामी सरकार से मांगी रिपोर्ट
Next: नौ माह से गुमशुदा चल रहे युवक को धौलछीना पुलिस ने ढूंढा

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.