Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • श्रीनगर में मारे गए पहलगाम हमले के तीनों आतंकियों की पहचान हुई
  • राष्ट्रीय

श्रीनगर में मारे गए पहलगाम हमले के तीनों आतंकियों की पहचान हुई

RNS INDIA NEWS 29/07/2025
rns featured image new

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को ऑपरेशन महादेव में मारे गए पहलगाम हमले के तीनों आतंकियों की पहचान हो गई है। मारे गए आतंकियों की पहचान उनको शरण देने वाले आरोपियों ने की है, जो इस समय राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की गिरफ्त में हैं। एनआईए अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को कोट लखपत जेल ले जाने से पहले मुठभेड़ स्थल पर ले जाया गया और पुष्टि कराई गई थी। आरोपियों ने आतंकियों को अस्थायी शरण दी थी।
मृतकों में एक सुलेमान शाह उर्फ हाशिम मूसा है, जो पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड था। उसकी पहचान कल ही हो गई थी। दूसरे आतंकी की पहचान जिबरान के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आतंकी हमजा अफगानी है। तीनों में एक का असली नाम हुबैब ताहिर है, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के खैगाला का निवासी है। तीनों आतंकियों को आरोपियों ने ढोक (अस्थायी आश्रय) में शरण दी थी। तीनों पाकिस्तानी नागरिक थे और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सदस्य थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूसा के साथ जिबरान और हमजा काफी समय से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय थे। हमजा और जिबरान ने 2024 में सोनमर्ग सुरंग हमले को भी अंजाम दिया था। मूसा पाकिस्तान की सेना के विशेष सेवा समूह (एसएसजी) का पूर्व पैरा-कमांडो था, लेकिन उसे बर्खास्त कर दिया था। बाद में वह एलईटी में शामिल हो गया। मूसा प्रशिक्षित पैरा कमांडो था और अपरंपरागत युद्ध और गुप्त अभियानों में माहिर था।
दाचीगाम इलाके के लिडवास में महादेव पहाड़ियों के जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने पर सेना ने ऑपरेशन महादेव शुरू किया था। सेना ने एक सैटेलाइट फोन ट्रांसमिशन और तकनीकी सिग्नल को इंटरसेप्ट करने के बाद ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके पर काफी समय तक नजर रखी। इसके बाद सोमवार को तीनों को मार गिराया गया। आतंकियों के पास से 17 ग्रेनेड, एक एम-4 कार्बाइन, 2 एके-47 राइफलें बरामद की गई हैं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में स्थित बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 निर्दोष पुरुष पर्यटकों को गोली मार दी थी। कुछ पर्यटक शादी के बाद पहली बार हनीमून पर पहुंचे थे। इस घटना के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव बढ़ गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा विभाग ने शुरू किया स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट
Next: सीमा पर तैनात जवानों के लिए महिला कल्याण संस्था ने भेजीं राखियां

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.