Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • जम्मू कश्मीर
  • श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के साथ सुपुर्द ए खाक किए गए सैयद अली शाह गिलानी
  • जम्मू कश्मीर

श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के साथ सुपुर्द ए खाक किए गए सैयद अली शाह गिलानी

RNS INDIA NEWS 02/09/2021
rns featured image new

श्रीनगर, 02 सितंबर (आरएनएस)। पाकिस्तान समर्थक अलगावादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि को यहां सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कश्मीर में व्यापक पैमाने पर मोबाइल संपर्क सेवा बंद किए जाने के साथ ही कड़ी सुरक्षा और पाबंदियों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके करीबी सहयोगियों ने बताया कि गिलानी को उनकी इच्छा के अनुसार उनके आवास के पास स्थित एक मस्जिद में दफनाया गया। हालांकि, उनके बेटे नईम ने बताया कि वे उन्हें श्रीनगर में ईदगाह में दफनाना चाहते थे। जम्मू-कश्मीर में करीब तीन दशकों तक अलगाववादी मुहिम का नेतृत्व करने वाले गिलानी (91) का लंबी बीमारी के बाद श्रीनगर के बाहरी इलाके में हैदरपुरा में उनके आवास पर बुधवार रात को निधन हो गया। उनके परिवार से एहतियाती कदम के तौर पर रात को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने को कहा गया था क्योंकि खुफिया जानकारियों के अनुसार कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व कश्मीर घाटी में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगाडऩे के लिए इस मौके का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकारियों ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मस्जिद के कब्रिस्तान में रीति-रिवाजों के अनुसार गिलानी को दफनाया। गिलानी ने हैदरपुरा में स्थित मस्जिद में सुपुर्द-ए-खाक करने की इच्छा जतायी थी। घाटी में लोगों को एकत्रित होने से रोकने के लिए कड़ी पाबंदियां लागू की गयी और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया। अफवाहों तथा फर्जी खबरों को फैलने से रोकने के लिए एहतियातन तौर पर बीएसएनएल की पोस्ट पेड सेवा को छोड़कर अन्य मोबाइल फोन सेवाएं और इंटरनेट बंद कर दिए गए। विभिन्न स्थानों पर अवरोधक लगाए गए और सभी वाहनों की गहन तलाशी ली गयी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
Next: बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के कोविड टीके को क्लीनिकल ट्रायल के लिए मिली मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में अब तक 30 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा; जम्मू का देश से रेल-सड़क संपर्क टूटा

RNS INDIA NEWS 27/08/2025 0
rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश, सेना ने मार गिराया आतंकी; युद्ध जैसे हथियार बरामद

RNS INDIA NEWS 22/10/2024 0
rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर कैबिनेट से राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव पारित

RNS INDIA NEWS 18/10/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.