Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसआरएचयू जॉलीग्रांट में हुआ प्लास्टिक बैंक का शुभारंभ
  • देहरादून

एसआरएचयू जॉलीग्रांट में हुआ प्लास्टिक बैंक का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 05/03/2022
rns featured image new

पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी :डॉ० धस्माना

 

ऋषिकेश। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एसआरएचयू जॉलीग्रांट ने एक और सराहनीय कदम बढ़ाया है। विश्वविद्यालय में प्लास्टिक बैंक का शुभारंभ किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं सहित स्टाफकर्मियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का संकल्प लिया।

शुक्रवार को जौलीग्रांट स्थित स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय सभागार में कुलपति डॉ. विजय धस्माना व एसडीसी के संस्थापक अनूप नौटियाल ने प्लास्टिक बैंक का उद्घाटन किया। कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है। विश्वविद्यालय सौर ऊर्जा व जल संरक्षण के क्षेत्र में मिसाल कायम कर चुका है। अब प्लास्टिक बैंक के रूप में प्लास्टिक वेस्ट का सही निस्तारण हो पाएगा। एसडीसी के संस्थापक अनूप नौटियाल ने प्लास्टिक बैंक की अवधारणा व कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने सिंगल यूज पॉलीथिन उपयोग न करने की अपील की। बताया कि कूड़ा निस्तारण में पृथक्करण अहम कड़ी है। यदि घर से ही गीले व सूखे कूड़े को अलग कर दिया जाए तो इसका निस्तारण आसान हो जाता है। प्लास्टिक बैंक के संचालन से समाज में पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। आईआईपी के डॉ. इंद्रजीत घोष ने बताया कि आईआईपी प्लास्टिक से डीजल बनाने की दिशा में काम कर रहा है, इससे देश के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। इस दौरान शिवम ढौंढियाल, कुलसचिव डॉ. सुशीला शर्मा, हेड इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल गिरीश उनियाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम पूर्वानुमान: 6 व 7 मार्च को राज्य में बारिश, बर्फबारी का अनुमान
Next: हाईकोर्ट पहुंचा उत्तराखंड बिजली दरों में बढ़ोतरी का मामला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.