Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार, युवक-युवतियां हिरासत में
  • ऊधम सिंह नगर

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार, युवक-युवतियां हिरासत में

RNS INDIA NEWS 06/08/2021
06_08_2021-crime_21901743

रुद्रपुर। शुक्रवार को किए गए एक विशेष ऑपरेशन के तहत रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर स्थित मेट्रोपोलिस मॉल के ‘सेवन स्काई स्पा’ में छापा मारकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने स्पा सेंटर में आपत्तिजनक स्थिति में मिले चार युवकों और छह युवतियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस को स्पा सेंटर में कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं, जिसके बाद स्पा सेंटर को भी सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, मिजोरम और महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। यह भी बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर हाई-फाई कोठों की तरह चल रहे हैं, जहां बड़े पैसे वाले ही पहुंचते हैं और मसाज के नाम पर स्पा सेंटर हर दिन एक लाख तक की कमाई कर अपने उपभोक्ताओं को उनकी इच्छित सेवाएं देते हैं।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी इंस्पेक्टर बसंती आर्य और सीओ रुद्रपुर अमित कुमार के नेतृत्व में किए गए इस पूरे ऑपरेशन के दौरान मेट्रोपोलिस मॉल के अन्य स्पा सेंटरों के संचालकों और मॉल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि पुलिस को लंबे समय से स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की। हिरासत में लिए गए सभी युवक-युवतियों को पंतनगर थाने ले जाया गया गया है, जहां पुलिस और अभिसूचना इकाइयों के लोग हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से गहन पूछताछ कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस शहर के अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच कर रही है।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मॉल के स्पा सेटर में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद यह कार्यवाही की गई। जहां पुलिस को कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है। हिरासत में ली गई अधिकाश युवतियां दिल्ली की हैं। उधर पुलिस पंतनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारियां कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत पलना में की जनसभा सम्बोधित, ग्रामीणों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
Next: राशिफल 7 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.