Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में छह दिनों का लॉकडाउन घोषित
  • उत्तराखंड

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में छह दिनों का लॉकडाउन घोषित

RNS INDIA NEWS 18/11/2020
rns featured image new

कैनबरा,18 नवंबर । ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी क्षेत्र में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों से संपर्क में आये लोगों का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने छह दिनों का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है ताकि कोरोना वायरस को क्षेत्र में फैलने से रोका जा सके।
दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर स्टीवन मार्शल ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, बुधवार रात से हमने इलाके में छह दिन का लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया है। इस दौरान अलग-अलग तरीके के प्रतिबंध लगाए जायेंगे जिससे लोगों का बाहर आना-जाना कम हो सके और वायरस के प्रसार को रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि छह दिन के लॉकडाउन के दौरान स्कूल,खाद्य सेवाएं खाने के आर्डर, मनोरंजन के स्थल और निर्माण स्थल बंद रहेंगे। साथ ही, बाहरी खेल गतिविधियां, शादी समारोह और अंतिम संस्कार समारोह पर भी प्रतिबंध रहेगा तथा घर के बाहर हर जगह मास्क अनिवार्य होगा। इसके अलावा हर घर से केवल एक व्यक्ति को प्रति दिन किराने की खरीदारी के लिए बाहर जाने की अनुमति होगी।
उन्होंने छह दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का कारण बताते हुए कहा, वर्तमान में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में हमने चौथी जेनेरेशन तक कोरोना मरीजों से संपर्क में आये लोगों का पता लगाने का काम पूरा कर लिया गया है लेकिन पांचवीं जेनेरेशन के लोगों का अभी तक पता नहीं लग सका है।
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना से अबतक 27,756 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 907 लोगों की जान जा चुकी है।दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में इसलिए इतनी मुस्तैदी दिखाई जा रही क्योंकि दक्षिण ऑस्ट्रलिया में कोरोना के अबतक केवल 545 मामले आये हैं और चार लोगों की मौत हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज कोरोना संक्रमितों के 420 नए मामले आए सामने, जाने अपने जिले का हाल
Next: परिसंपत्तियों के मामले में जनता को गुमराह न करे सरकार: उमा सिसोदिया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.