Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • उधारी नहीं चुकाने पर मारी थी सोनू को गोली
  • हरिद्वार

उधारी नहीं चुकाने पर मारी थी सोनू को गोली

RNS INDIA NEWS 04/08/2020
rns featured image new

रुडकी। उधारी नहीं चुकाने पर युवक सोनू को गोली मारने के मुख्य आरोपी उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हमले में सोनू की जान बच गई थी। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस दूसरे साथी की तलाश कर रही है। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर कुन्हारी निवासी सोनू सैनी को दो अगस्त को मोहित उर्फ काका और रोहित निवासी इस्माइलपुर ने फोन कर सीमेंट फैक्ट्री के पास बुलाया था। उस वक्त वहां पार्टी चल रही थी। मोहित उर्फ काका ने सोनू से उधार में दिए 21 हजार रुपये वापस दोने को कहा। लेनदेन को लेकर मौके पर विवाद हो गया था। मामला बढऩे पर मोहित ने देशी तमंचे से सोनू पर फायर झोंक दिया। संतुलन बिगडऩे से गोली सोनू के पैर में जा लगी और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। शोर शराबा होने पर मोहित और उसका भाई रोहित घटनास्थल से फरार हो गए थे। सोनू को लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। एसएसपी ने बताया कि मोहित ने सोनू को लेनदेन विवाद को लेकर गोली मारी थी। घटनास्थल पर मोहित उर्फ काका का भाई रोहित भी मौजूद था। रोहित के संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में हेमेंद्र सिंह नेगी, अभिनव शर्मा, लोकपाल परमार, सुनील कुमार और उत्तम सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विद्युत तार टूटने से दस हजार आबादी की बत्ती गुल
Next: अयोध्या से लाई गई ईंट ढाई साल तक पूजी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.