Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग की हालत बदत्तर
  • रुद्रप्रयाग

सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग की हालत बदत्तर

RNS INDIA NEWS 24/11/2025
default featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग कई जगहों पर दुर्घटना को न्यौता दे रहा है। इन दिनों बड़ी संख्या में प्रदेश और बाहरी राज्यों से लोग विवाह के लिए त्रियुगीनारायण मंदिर आ रहे हैं किंतु मोटर मार्ग पर कुछ स्थान बहुत बदहाल बने हैं। यहां वाहन संचालन करना बड़ी चुनौती बन रहा है वहीं दुर्घटना की भी आशंका बनी है। केदारनाथ हाईवे स्थित सोनप्रयाग कस्बे से त्रियुगीनारायण 12 किमी मोटर मार्ग कई जगहों पर बरसात से जानलेवा बना है। पीएमजीएसवाई द्वारा मार्ग की अब भी दशा नहीं सुधारी जा रही है। हालांकि विभाग का कहना है कि कुछ स्थानों पर काम चल रहा है। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मोटर मार्ग की हालत काफी खराब है। बरसात के बाद मोटर मार्ग पर आवाजाही काफी खतरनाक बनी है। सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर गैरोला, महेंद्र सेमवाल, सच्चिदानंद पंचपुरी, पूर्णानंद सेमवाल आदि ने कहा कि एक ओर बड़ी संख्या में देश-विदेश के लोग त्रियुगीनारायण मंदिर में विवाह के लिए पहुंच रहे हैं वहीं सालभर यहां भगवान नारायण के दर्शनों के लिए भक्तों की आवाजाही बनी रहती है किंतु मोटर मार्ग न तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है और नहीं संवेदनशील स्थानों को ठीक किया जा रहा है जिससे यहां दुर्घटना की संभावना बनी है। उन्होंने शीघ्र मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग की। इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने बताया कि सड़क सुधारीकरण के लिए आपदा मद में 4 करोड़ का एस्टीमेट शासन को भेजा गया है जिसकी स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा। बताया कि एक दो जगहों पर काम चल रहा है। जल्द ही वे स्वयं मोटर मार्ग का निरीक्षण करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएसपी की चौथी यूनिट से 2026 से शुरू होगा विद्युत उत्पादन: सिंह
Next: अधिकतर निजी स्कूल रहे बंद, सरकारी में भी कम उपस्थिति

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.