Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अधिकतर निजी स्कूल रहे बंद, सरकारी में भी कम उपस्थिति
  • ऊधम सिंह नगर

अधिकतर निजी स्कूल रहे बंद, सरकारी में भी कम उपस्थिति

RNS INDIA NEWS 24/11/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर अवकाश को लेकर पैदा हुए असमंजस के कारण सोमवार को अधिकांश निजी विद्यालय बंद रहे, जबकि खुले सरकारी विद्यालयों में भी उपस्थिति बेहद कम रही। रविवार रात 9:05 बजे सचिव विनोद कुमार की ओर से जारी आदेश में 24 नवंबर को घोषित अवकाश को संशोधित करते हुए 25 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया। आदेश देर रात जारी होने से सोमवार सुबह तक कई विद्यालयों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। छात्रों और अभिभावकों तक सूचना पहुंचते-पहुंचते विद्यालय खुलने का समय हो चुका था। सितारगंज में केवल दो निजी विद्यालय खुले, लेकिन यहां भी उपस्थिति बहुत कम रही। अधिकांश निजी विद्यालय बंद रहे। सरकारी स्कूल खुले जरूर, पर उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। सितारगंज पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सचिव पुनीत गोयल ने बताया कि सरकार द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर डायरी में प्रकाशित है। शनिवार को ही छात्रों को अवकाश की जानकारी दे दी गई थी। कई छात्र और शिक्षक लगातार दो दिन की छुट्टी समझकर बाहर चले गए। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग की हालत बदत्तर
Next: शादी का झूठा वादा कर शोषण का आरोप, एक बच्ची भी जन्मी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.