Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोनिक बूम से गूंजा आसमान, लोग बड़ा धमाका समझ घबराए
  • देहरादून

सोनिक बूम से गूंजा आसमान, लोग बड़ा धमाका समझ घबराए

RNS INDIA NEWS 08/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। देहरादून और पछूवादून में सोमवार दोपहर को जोरदार धमाका सुना गया। तेज और डरावने धमाके से कई स्थानों पर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। आलम यह हुआ है कि एकाएक लोगों को कुछ समझ नहीं आया और ऐसा लगा जैसे बम धमाका हुआ है। बाद में पता चला कि सुपर सोनिक बूम की वजह से यह धमाका जैसी ध्वनि गूंजी। जानकारी के अनुसार, देहरादून में सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे के आसपास जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज दून शहर से लेकर प्रेमनगर, सेलाकुई, सहसपुर, लांघा रोड, कालसी, चकराता क्षेत्र में गूंजी। धमाका इतना तेज था कि लोगों के घर तक गूंज गए। इस कारण कई जगहों पर लोग घरों से भी बाहर निकल गए। काफी देर तक इससे दहशत का माहौल रहा। कई लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद जिला पुलिस के अफसर सक्रिय हुए। प्रेमनगर और सेलाकुई इलाके में सर्च किया गया। सूचना पर एसएसपी अजय सिंह भी स्थिति जांचने सेलाकुई तक पहुंच गए। बाद में पता लगा कि यह जमीन पर कोई धमाका नहीं हुआ है। बल्कि, यह फाइटर प्लेन के जरिए घटित हुआ सुपर सोनिक बूम हो सकता है। कुछ दिन पहले ऐसी घटना हिमाचल के कुल्लू में सामने आई है। रक्षा विभाग के जन संपर्क अधिकारी देहरादून ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि हाल में वायु सेना का दस दिवसीय गगन शक्ति-2024 सैन्य अभ्यास चल रहा है। युद्धाभ्यास में देश के सभी वायु सेना स्टेशन बारी-बारी से शामिल हो रहे हैं और अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं।

क्या होता है सोनिक बूम
जब किसी चीज की रफ्तार ध्वनि की रफ्तार से अधिक होती है तो उसे सुपरसोनिक रफ्तार कहते हैं। फाइटर जेट की स्पीड अधिक होती है और ये विमान हवा में चलते समय साउंड वेव पैदा करते हैं। जब ये विमान ध्वनि की गति से अधिक तेज चलते हैं तो फिर धमाके जैसी आवाज आती है और सोनिक बूम पैदा करता है। ज्यादा ऊर्जा पैदा होने से हमें विस्फोट की आवाज आती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीणों ने किया रोड नहीं तो वोट नहीं का ऐलान
Next: मौसम पूर्वानुमान: मौसम एक बार फिर लेगा करवट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.