Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: पुलिस की तत्परता से टल गयी एक बहुत बड़ी घटना, लापता 04 गुमशुदा नाबालिग बच्चों को जंगल से किया सकुशल बरामद
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: पुलिस की तत्परता से टल गयी एक बहुत बड़ी घटना, लापता 04 गुमशुदा नाबालिग बच्चों को जंगल से किया सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
IMG-20221123-WA0000

अल्मोड़ा। सोमेश्वर थाना क्षेत्र का दुर्गम ग्राम कांटली जो सोमेश्वर से लगभग 30 कि0मी0 दूर है तथा पिनाकेश्वर के जंगलों से लगा हुआ है। जहाँ नेपाली मूल के एक व्यक्ति कर्ण बहादुर खत्री अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ रहता है, इन तीनों बच्चों की माँ 02 वर्ष पूर्व इनको छोड़ कर कहीं चली गयी है, 21 नवम्बर को कर्ण बहादुर ने किसी बात पर अपने बच्चों को डाँटा-फटकारा, जिससे बच्चे नाराज होकर घर से नेपाल जाने की योजना बना रहे थे, दिनांक 22.11.2022 को बच्चों का पिता कर्ण बहादुर काम पर निकला तो बच्चों ने मौका देखकर घर से निकलने की सोची और घर से अपने पड़ोसी जगदीश राम की 10 वर्षीय बेटी को साथ लेकर पिनाकेश्वर के जंगलों की ओर निकल पड़े, शाम के समय करीब 5.00 बजे जब कर्ण बहादुर काम से घर लौटा तो अपने बच्चों को घर पर न पाकर घबरा गया। आस-पड़ोस में पूछताछ की तो पता चला की पड़ोसी जगदीश राम की बेटी भी घर से गायब है। बच्चों के परिजनों व गाँव के लोगों ने आस-पास काफी ढूंढ खोज की परन्तु कही कुछ पता नही चल पाया। अंततः थक-हारकर कर्ण बहादुर खत्री व जगदीश राम ने थाना सोमेश्वर में अपने बच्चों के बिना बताये घर से गुम होने की सूचना थानाध्यक्ष सोमेश्वर को दी। थानाध्यक्ष सोमेश्वर द्वारा तत्काल घटनाक्रम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को अवगत कराया गया, चार बच्चों का एक साथ गायब हो जाना अतिसंवेदनशील मामला था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा  सोमेश्वर थानाध्यक्ष विजय नेगी को तत्काल  टीमों का गठन कर बच्चों की तलाश करने हेतु आदेशित किया गया। थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी द्वारा बिना समय व्यर्थ किये स्वयं एवं महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों का गठन कर बच्चों की तलाश हेतु काँटली व पिनाकेश्वर के जंगलों में सघन कांबिंग अभियान चलाया। इस दौरान जंगल से पुलिस टीम को बाघ की गुर्राने की आवाज भी सुनाई दी, जिस पर पुलिस टीम को भी बच्चों के साथ किसी अनहोनी की आशंका होने लगी, पुलिस टीम  बच्चों की ढूढ-खोज अभियान को जारी रख जंगल में आगे को बढते रही, तभी पुलिस टीम को दूरस्थ एक टैन्ट लगा हुआ दिखा, जहाँ पुलिस टीम ने जाकर देखा तो टैन्ट के अन्दर एक चारपाई रखी थी जिसके नीचे चारों बच्चे डरे सहमे छुपे हुये थे पुलिस टीम ने प्यार दुलार से बच्चों को अपने पास लिया और बच्चों से पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि वह अपने नानी के घर नेपाल जाने के लिए घर से निकले थे, जंगल में आते-आते रास्ता भटक गये थे और उन्हें एक बाघ दिखाई दिया जिसे देखकर हम काफी डर गये। जंगल में हमें टैन्ट दिखाई दिया तो हम बाघ के डर से टैन्ट में रखे चारपाई के नीचे छुप गये थे। बच्चे काफी भूखे व डरे हुए थे, बच्चों ने बताया कि रात से ही बाघ उनके टैन्ट के आस-पास ही घूम रहा था तथा कुछ देर टेन्ट के आगे बैठा भी था।
थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी व पुलिस टीम ने बच्चों को अपने साथ लेकर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया।
अपने बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजन अत्यधिक प्रसन्न हुए। सोमेश्वर पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक की गयी कार्यवाही की परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सोमेश्वर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल–
टीम प्रथम
1.थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी
2. कॉन्स्टेबल अरविंद सिंह, थाना सोमेश्वर
3. कॉन्स्टेबल कुलदीप-थाना सोमेश्वर
4. कांस्टेबल सूरज -थाना सोमेश्वर
5. एचजी भुवन नाथ-थाना सोमेश्वर

टीम द्वितीय
1. महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, थाना सोमेश्वर
2. एचसीपी विपिन जोशी-डॉयल 112
3.कांस्टेबल श्रवण सैनी, थाना सोमेश्वर
4.कांस्टेबल वेद प्रकाश, थाना सोमेश्वर
5.कांस्टेबल कुंदन वर्मा, डॉयल 112
6. एचजी दीपक कुमार,थाना सोमेश्वर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 28 नवम्बर को रहेगा गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस अवकाश, अवकाश की तिथि में संशोधन के आदेश हुए जारी
Next: गोवा सरकार का क्रिकेटर युवराज सिंह को नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.