Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सोलर पंपिंग योजना तैयार करने के लिए सहयोग मांगा
  • पौड़ी

सोलर पंपिंग योजना तैयार करने के लिए सहयोग मांगा

RNS INDIA NEWS 13/11/2025
default featured image

पौड़ी(आरएनएस)।   विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत कुई की 22 साल की युवा ग्राम प्रधान साक्षी ने डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया से मुलाकात की। इस मौके पर साक्षी ने बताया कि कुई में बागवानी की अपार संभावनाएं हैं। जिसके लिए विभागीय व प्रशासनिक सहयोग की आवश्कता है। बताया कि पंचायत में एप्पल व कीवी मिशन को धरातल पर उतारकर ग्रामीणो की आजीविका का आधार बनाया जा सकता है। जिससे ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिकी को नया मुकाम हासिल होगा। बताया कि क्षेत्र में गेहूं, धान, मंडुवा, झंगोरा सहित अन्य फसलें बहुतायत में होती हैं। लेकिन सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने और तकनीकी सहयोग के अभाव में खेती सिमट रही है। उन्होंने गांव में सिंचाई के लिए सोलर पंपिंग योजना तैयार कर अमलीजामा पहनाए जाने में सहयोग की मांग की। शुक्रवार को पौड़ी डीएम से मिलने आई प्रधान ने कहा कि फसलों को जंगली जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसल सुरक्षा के लिए घेरबाड़ की समुचित व्यवस्था की जाए। कहा कलगड़ी गाड के उफान पर आने से बरसात में ग्रामीणों के खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। यहां खेती को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाय। गौरतलब है कि साक्षी ने जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी से बायोटेक्टनोलॉजी में 2025 में बीटेक किया है। वह अपने गांव को आदर्श व उन्नत पंचायत के रुप में विकसित किए जाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। वहीं, डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि युवा जनप्रतिनिधि सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जो सराहनीय है। कुई के विकास को लेकर प्रशासन व रेखीय विभाग हर संभाव मदद करेंगे। जिसको लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई, कई संपत्तियां सील
Next: स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर चंबा में धरना स्थगित

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.