Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन जिला न्यायालय परिसर से प्रातः 7.00 बजे प्रभातफेरी से होगा शुभारम्भ
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

सोलन जिला न्यायालय परिसर से प्रातः 7.00 बजे प्रभातफेरी से होगा शुभारम्भ

RNS INDIA NEWS 01/10/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

जन-जन को विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान करने, समाज के कमज़ोर वर्गों एवं गरीब लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध करवाने और उनके लम्बित विधिक मामलों को सुलझाने के उद्देश्य से देश में 02 अक्तूबर से 14 नवम्बर, 2021 तक अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान कार्यान्वित किया जाएगा। अभियान के अन्तर्गत सोलन जिला में भी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सोलन कपिल शर्मा ने दी।
कपिल शर्मा ने कहा कि इस वर्ष देश की स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूर्ण करने की स्मृति में आज़ादी का महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर 08 से 14 नवम्बर, 2021 तक विधिक सेवाएं सप्ताह तथा 02 अक्तूबर से 14 नवम्बर, 2021 तक अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान आरम्भ करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में सोलन जिला में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा विभिन्न स्तरों पर जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कमज़ोर वर्गों एवं गरीब व्यक्तियों को विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। यह प्रयास किया जाएगा कि उनके लम्बित न्यायिक मामलों को सुलझाया जाए।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जन-जन विशेष रूप से ग्रामीण, जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों के निवासियों को जानकारी के माध्यम से विधिक सेवा संस्थानों की कार्यप्रणाली से अवगत करवाना, निःशुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध करवाना, इन सभी समूहों को भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देना तथा अन्य कल्याणात्मक प्रावधानों के विषय में जागरूक बनाना है। इन सभी कार्यों का उद्देश्य विभिन्न समूहों का सशक्तिकरण सुनिश्चित बनाना है।
कपिल शर्मा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इस अवधि में सोलन जिला के गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को विधिक जानकारी प्रदान करेगा।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि सोलन जिला में कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रातः 7.00 बजे प्रभातफेरी से होगा। यह प्रभातफेरी जिला न्यायालय परिसर से आयोजित की जाएगी। तदोपरान्त प्रातः 10.00 बजे से विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम जिला कारागार सोलन, शेल्टर होम कथेड़, बाल आश्रम अर्की, शांति निकेतन सुबाथू, धर्मपुर, उप कारागार नालागढ़ एवं राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का शुभारम्भ 02 अक्तूबर, 2021 को किया जाएगा। इस 45 दिवसीय अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द सहित भारत के मुख्य न्यायाधीश केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री, राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अर्की निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप निर्वाचन की सूचना जारी
Next: अखिल भारतीय विधिक जागरूकता शुभारम्भ कार्यक्रम का होगा लाईव प्रसारण

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.