Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का फोटो …
  • देहरादून

सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का फोटो …

RNS INDIA NEWS 14/07/2021
20 (14)

देहरादून। एक ओर जहां उत्तराखंड सरकार कोरोना संक्रमण के खिलाफ जागरुकता पर फोकस करने के साथ ही मेडिकल सुविधाओं को सुदृढ़ करने में जुटी हुई है, तो दूसरी ओर सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का एक फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पहनने वाले मास्क को मंत्री मुंह की जगह पैर पर लटकाए हुए हैं, जिसका फोटो खूब वायरल हो रहा है। हैरानी की बात है कि मीटिंग में पहुंचे स्वामी यतीश्वरानंद के साथ कैबिनेट मंत्री व सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल और बिशन सिंह चुफाल भी बैठे हुए हैं। कोरोना संक्रमण के खिलाफ सरकार के जागरुकता अभियान को ही खुद उत्तराखंड सरकार के मंत्री ही मुंह चिढ़ा रहे हैं। संक्रमण के दौर में जीवनरक्षक मास्क को पैर के अंगूठे पर पहने फोटो के वायरल होने के बाद लोग फोटो को जमकर वायरल कर रहे हैं। मंत्री के फोटो वायरल होने के साथ ही सरकार की किरकिरी भी हो रही है। भले ही उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ कुछ कम हुआ है, लेकिन सरकार ने कोविड कर्फ्यू की अवधि भी बढ़ाई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने मास्क को पहनना अनिवार्य किया है। यही नहीं, घर से बिना मास्क के निकलने पर सरकारी की ओर से चालानी कार्रवाई करने के भी प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। ऐसे में मंत्री का मास्क को पैर के अंगूठे पर लटकाने से आमजन पर नेगेटिव मैसेज जाएगा। आपको बता दें कि स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण से भाजपा विधायक हैं। सीएम पुष्कर सिंंह धामी के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
Next: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, बढ़ाया महंगाई भत्ता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.