Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • माहवारी स्वच्छता एवं जागरूकता को लेकर सोच संस्था ने पहल गांव में चलाया अभियान, ग्रामीण महिलाओं को किये निशुल्क सेनिटरी पैड वितरित
  • अल्मोड़ा

माहवारी स्वच्छता एवं जागरूकता को लेकर सोच संस्था ने पहल गांव में चलाया अभियान, ग्रामीण महिलाओं को किये निशुल्क सेनिटरी पैड वितरित

RNS INDIA NEWS 23/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोच संस्था ने रविवार को अल्मोड़ा जनपद स्थित पहल गांव में मासिक धर्म स्वच्छता एवं जागरूकता को लेकर अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान में सोच संस्था द्वारा महिलाओं को माहवारी सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया करवाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित संस्था की ओर से हिमांशी एवं प्रियंका द्वारा महिलाओं को माहवारी चक्र के दौरान होने वाली अनियमित बीमारियों पीसीओडी पीसीओएस से अवगत करवाया गया। साथ ही इस दौरान माहवारी के दौरान पैड बदलने की अवधि, उचित देखरेख एवं खानपान सम्बंधित जानकारी भी मुहैया करवाई गयी। इसके साथ ही हिमांशी ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर को लेकर भी जानकारी दी। संस्था की ओर से दीपिका पुनेठा ने पीरियड्स के दौरान दर्द से आराम देने वाले योग अलग अलग आसनों और प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी।
पहल जागरूकता कार्यक्रम में सोच संस्था द्वारा महिलाओं को निशुल्क रूप से सेनिटरी पैड्स भी वितरित किये गए।

कार्यक्रम में सोच संस्था के कोषाध्यक्ष राहुल जोशी ने कहा कि माहवारी को लेकर शर्म टूटने एवं खुली विचार विमर्श को लेकर उनकी संस्था संकल्पबद्ध है। उन्होंने इस दौरान आगे की परियोजना के बारे में बताते हुए कहा कि आगामी महीनों में उनके कार्यक्रम विभिन्न जनपदों (पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर) में प्रस्तावित हैं।

संस्था के अध्यक्ष आशीष पंत ने महावारी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को लेकर महिलाओं को संबोधित किया और उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी मासिक धर्म की घटनाओं को भी महिलाओं के साथ साझा किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव मयंक पंत ने किया। इस अवसर पर सोच संस्था की ओर से आशीष पंत, राहुल जोशी, मयंक पंत, हिमांशी भंडारी, दीपिका पुनेठा, जितेंद्र बिष्ट, प्रियंका सलाल, दीपाली भट्ट, ग्राम प्रधान हेमा कनवाल, पूर्व प्रधान विनोद सिंह कनवाल, दिनेश कुमार आदि कई ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल मैच में विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने किया सम्मानित
Next: सीएम धामी ने किया रुद्रपुर में 2435.11 लाख रुपए की 4 योजनाओं का लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.