Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोच संस्था ने धामस गांव में शुरू किया पैड बैंक, ग्रामीण महिलाओं को हर माह निशुल्क रूप से प्राप्त होंगे सैनिटरी पैड्स
  • अल्मोड़ा

सोच संस्था ने धामस गांव में शुरू किया पैड बैंक, ग्रामीण महिलाओं को हर माह निशुल्क रूप से प्राप्त होंगे सैनिटरी पैड्स

RNS INDIA NEWS 27/05/2023
alm 03

अल्मोड़ा। सोच (सोसाइटी फ़ॉर ऑपर्च्युनिटी क्रिएशन एंड कम्युनिटी हेल्थ केयर ट्रस्ट) 28 मई को होने वाले अंतरराष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस को तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मना रही है। संस्था ने प्रथम दिन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में वर्कशॉप का आयोजन किया। वहीं दूसरे दिन शनिवार को संस्था ने अल्मोड़ा स्थित धामस गांव में मासिक धर्म को लेकर जागरूकता अभियान चलाया एवं वहाँ पैडबैंक की शुरुआत की। सोच संस्था मेंस्ट्रुअल हेल्थ और हाइजीन को लेकर निरन्तर काम कर रही है। सोच संस्था के सचिव मयंक ने बताया कि धामस गांव में स्थापित पैडबैंक से गांव की कई महिलाओं को मदद होगी जो आज भी माहवारी की प्रकिया के दिनों में गंदे कपड़े का इस्तेमाल करती हैं। सोच संस्था द्वारा स्थापित इस पैडबैंक से गांव में महिलाओं को मुफ्त में निरन्तर सैनिटरी पैड्स प्रदान किये जाएंगे। सोच संस्था द्वारा आयेजित जागरूकता कार्यक्रम में सोच संस्था की सदस्य हिमांशी द्वारा ग्रामीण महिलाओं को पैड्स का इस्तेमाल करने की सही विधि, पैड बदलने की अवधि एवं इससे संबंधित अनेक जानकारी मुहैया करवाई गई एवं सभी ग्रामीण महिलाओं को निशुल्क रूप से से सेनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए। यहां कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, ग्राम प्रधान भगवान सिंह बिष्ट, आशा रोमा देवी, दीपा देवी, रेखा देवी, गोविंदी आदि ग्रामीण महिलाएं तथा सोच संस्था की ओर से आशीष पंत, राहुल जोशी, मयंक पंत, हिमांशी, प्रियंका, दीपाली मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टेयरिंग लॉक होने से कार दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग घायल
Next: जलभराव वाली जगहों पर पानी की निकासी बनाने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.