Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोच संस्था की जागरूकता मुहिम जारी, जीआईसी नाई ताकुला में चलाया अभियान
  • अल्मोड़ा

सोच संस्था की जागरूकता मुहिम जारी, जीआईसी नाई ताकुला में चलाया अभियान

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
WhatsApp Image 2023-01-22 at 1.56.23 PM

अल्मोड़ा। महिलाओं में पीरियड्स यानी माहवारी विषय को लेकर सोच संस्था पिछले 3 वर्षों से कार्यरत है। शनिवार, 21 जनवरी को सोच संस्था ने अल्मोड़ा जनपद के ताकुला विकासखंड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज नाई अल्मोड़ा के सभागार में यूथ एवं इको क्लब के अंतर्गत रा०इ०का० नाई में माहवारी सम्बंधित जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इंटर कॉलेज में छात्राओ के साथ साथ छात्रों को भी माहवारी की जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
संस्था के सचिव मयंक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्कूली छात्राओं एवं ग्रामीण महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को समझाया। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष आशीष के शोध कार्य पर बनी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म दिखाकर महिलाओं एवं छात्राओं को पीरियड्स के प्रति सहज किया। संस्था की वालंटियर हिमांशी ने माहवारी के दौरान प्रयोग किये जाने वाले सेनिटरी नैपकिन एवं मेंस्ट्रुअल कप के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया एवं इसको बदले जाने का समय भी बताया।
संस्था के अध्यक्ष आशीष ने बताया कि निकट भविष्य में उनके अनेकों अभियान प्रस्तावित हैं वो विभिन्न प्रोजेक्ट्स को लेकर काम कर रहे हैं जिससे छात्राएं एवं महिलाएं पीरियड्स के प्रति जागरूक हो एवं कपड़े की जगह सेनिटरी पैड्स का प्रयोग करें। संस्था की वॉलिंटियर्स दीपाली एवं प्रियंका ने स्कूली छात्राओं का साक्षात्कार अनुसूची के माध्यम से डाटा लिया, जिसमें माहवारी से संबंधित प्रश्नों की सूची थी।
संस्था के कोषाध्यक्ष राहुल जोशी ने बताया कि वो इस डाटा से स्कूली छात्राओं को माहवारी के दौरान आने वाली समस्याओं का आंकलन करेंगे, जिसके पश्चात उन समस्याओं को दूर करने हेतु योजना बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों से संस्था के साथ जुड़ कर सामाजिक कुरीतियां को दूर करने की में उनका सहयोग आर्थिक रूप से करने की भी अपील की। संस्था की वालंटियर गीतम भट्ट ने छात्राओं को मनोविज्ञान प्रभावों को समझाने का काम किया।

कार्यक्रम में नाई इंटर कॉलेज के अध्यापक एवं यूथ क्लब के प्रभारी रमेश सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा व समाज एक सिक्के के दो पहलू है एवं समाज में सुधार एवं जनचेतना शिक्षा के द्वारा होता है। उन्होंने सती प्रथा का उदाहरण देते हुए आशीष पन्त की तुलना राजाराममोहन राय से की, जिन्होंने सती प्रथा का अंत किया था एवं उन्होंने संस्था के कामों से प्रसन्न होकर हर माह अपने वेतन से संस्था को सहयोग दिये जाने की बात कही।

सोच संस्था द्वारा इस दौरान छात्र एवं छात्राओं को सेनिटरी पैड्स भी वितरित किये गए।
कार्यक्रम में शिक्षक रमेश सिंह रावत, पवनेश् ठकुराठी, अंकित जोशी, गणेश शर्मा, नवल किशोर, सोनम देवी, अज़रा परवीन मौजूद रहे। सोच संस्था के वोलेंटियर प्रियंका सलाल, दीपाली भट्ट, रितिक नयाल, अभिषेक नेगी, हिमांशी भण्डारी, गीतम भट्ट भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीमांत जिले में भूकंप के झटकों से दहशत
Next: घर के बजाए अस्पतालों में प्रसव को अधिक तवज्जो दे रही महिलाएं

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.