Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का कोतवाली घेराव
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का कोतवाली घेराव

RNS INDIA NEWS 11/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में दर्ज मुकदमे के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रानीपुर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और लॉकअप के बाहर बैठकर प्रतीकात्मक रूप से गिरफ्तारी देने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तो वह गिरफ्तारी के लिए स्वयं उपस्थित हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि चार दिन पहले ऊर्जा निगम ने कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा और शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभाष सिन्हा के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।इसी के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और इसे जनहित के मुद्दे पर आवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश बताया। महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि ऊर्जा निगम बिना उपभोक्ताओं की सहमति के उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगा रहा है, जिसका लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार किसी भी उपभोक्ता के घर में उसकी इच्छा के विरुद्ध स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सकता। उनका कहना था कि विभाग लोगों की आपत्तियों की अनदेखी कर जबरन कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जनता की आवाज उठाने पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे तो कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं। जनता के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और पूर्व दर्जाधारी डॉ. संजय पालीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर योजना के माध्यम से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। कहा कि जनता की जेब पर डाका डालने वाली किसी भी योजना का पुरजोर विरोध किया जाएगा और मुकदमों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराया नहीं जा सकता। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी और कांग्रेस नेता वरुण बालियान ने कहा कि सरकार पुलिस प्रशासन का सहारा लेकर उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर थोपने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन के दौरान अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीरथ पाल रवि, महिला महानगर अध्यक्ष लता जोशी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, मुरली मनोहर, राव आफाक, विभाष सिन्हा, राजबीर सिंह चौहान, अशोक शर्मा, विमला पांडे, संतोष चौहान, अजय गिरी, सुनीता सिंह, निशा शर्मा, रेखा गुप्ता, ओपी चौहान, तेलूराम प्रधान, पार्षद सोहित सेठी, सुनील कुमार, हिमांशु गुप्ता, राजीव भार्गव, संजय सैनी, जितेंद्र चौधरी, दाताराम चौहान, मनीराम बागड़ी, सीपी सिंह, मधु शर्मा, इसम सिंह, गुलबीर सिंह, अशोक धींगान, अशोक धनगर, ग्रेस कश्यप, डॉ. मेहरबान, राजेंद्र श्रीवास्तव, अंकित चौधरी, अंकित चौहान, सुभाष त्यागी, नेपाल गुप्ता, बुला गुलशनमावर, गौरव चौहान, सुरेंद्र सिंह, बीएस नेगी, रिंकू, एमएस त्यागी, बलराज सिंह, बीएस तेजियान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी ने संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर किया मंथन, पान सिंह लटवाल बने जिला कोषाध्यक्ष
Next: जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

रिश्तेदारी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
  • कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार
  • बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.