Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिर्फ महिलाओं नहीं परिवार को स्वावलंबी बनाना उद्देश्य: वर्षा मांगलिक
  • देहरादून

सिर्फ महिलाओं नहीं परिवार को स्वावलंबी बनाना उद्देश्य: वर्षा मांगलिक

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
rns featured image new

देहरादून। दो दिवसीय उमा फेस्ट की शुरूआत 20 मार्च सेे हरिद्वार रोड स्थित अतिथि कम्यूनिटि सेंटर में होने जा रही है। जिसमें देश भर से उद्यमि आ रहे है। इस दौरान पांच महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा एवं कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकरी देते हुए आयोजक वर्षा मांगलिक ने बताया कि इस दो दिवसीय उमा फेस्ट में 70 स्टॉल लगाए जा रहे है जिसके लिए देश भर से लोग आ रहे है। वर्षा ने कहा कि इस फेस्ट को करने के पीछे उनका उद्देश्य केवल महिलाओं को स्वावलंबी बनाना नहीं बल्कि पूरे परिवार को स्वावलंबी बनाना है। इस फेस्ट में महिलाएं, पुरूष एवं कई युवा भी प्रतिभाग कर रहे है। वर्षा ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वावलंबन का सपना ले कर चल रहे है उसी को आगे बढ़ाते हुए हम चाहते है कि एक परिवार में हर सदस्य सशक्त हो और आत्मनिर्भर हो। कार्यक्रम का उद्घाटन 20 मार्च को 11 बजे नगरिक उड्डयन राज्यमंत्री अनिल गोयल जी करेंगे। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में कृषि उत्पाद साहित उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास समिति अपने स्टॉल के माध्यम से प्रतिभाग कर रही है। वहीं उत्तराखण्ड के हस्तशिल्प एवं हथकरर्घा उत्पाद भी शामिल किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि यह उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी लाइफस्टाइल प्रदर्शनी है। वर्षा मांगलिक ने बताया कि इस दो दिवसीय उमा फेस्ट में पहले दिन पांच महिलाओं को सम्मानित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में कई अन्य छोटे छोटे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाऐंगे जिससे एक संदेश सशक्तिकरण का भी समाज में जा सके। वर्षा ने बताया कि इस दो दिवसीय फेस्ट में लोगों को भी एक ही छत के नीचे कई वस्तुुओं को खरीदने का मौक मिलेगा ही साथ ही जो लोग यहां पर आए है उनको भी रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने मात्र यह एक प्रयास किया है कि किस तरह से समाज से जुड़े एक तबके को सशक्तिकरण की ओर मोड़ा जा सके। पत्रकार वार्ता में विरकिन मांगलिक, संजय गर्ग एवं संयज सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधेड़ संग लापता तीन बच्चों की मां का शव मिलने से मचा हड़कंप
Next: 4 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.