Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वार्ता को पहुंची जनता; ना मिले अधिकारी, ना आया ठेकेदार
  • अल्मोड़ा

वार्ता को पहुंची जनता; ना मिले अधिकारी, ना आया ठेकेदार

RNS INDIA NEWS 23/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में जनता के प्रति अधिकारी कितने गंभीर हैं इसका उदाहरण शनिवार को सिंचाई विभाग में देखने को मिला। करीब पांच दिन पूर्व धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला के नेतृत्व में स्थानीय जनता का एक प्रतिनिधिमंडल सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता से मिला था तथा मांग की थी कि अल्मोड़ा में बन रहे ड्रेनेज सिस्टम और नालों के कार्य को बहुत धीमी गति से कर रहे ठेकेदार को कार्यालय में बुलाकर उसे निर्देशित किया जाए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए जिससे कि तय समय अप्रैल 2024 तक अल्मोड़ा नगर में ड्रेनेज और नालों का निर्माण पूरा कर लिया जाए। जिससे कि बरसात के मौसम में पानी की सही निकासी हो और लोगों के घरों को नुकसान ना पहुंचे। इस क्रम में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे सम्बन्धित ठेकेदार को बुलाकर स्थानीय लोगों के समक्ष वार्ता होगी। तय समय के अनुसार आज जब लोगों का प्रतिनिधिमंडल सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचा तो वहां ना अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे और ना ही सम्बन्धित ठेकेदार। इस पर लोगों का आक्रोश फूट गया और वे वहीं पर धरने पर बैठ गए। लोगों का कहना था कि यह जनता की भावनाओं के साथ मजाक है और इसको लेकर वे अब जिलाधिकारी के सम्मुख फरियाद लगाएंगे। शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे नियत समय पर अल्मोड़ा के वरिष्ठ नागरिकों सहित तमाम लोग जिसमे महिलाएं, युवा सहित अल्मोड़ा के विभिन्न वार्डों से नागरिक वार्ता के लिए आए थे, किंतु वार्ता के लिए फैसला लेने के लिए जिम्मेदार अधिकारी समेत ठेकेदार अनुपस्थित पाए गए। जिससे वहाँ पहुंचे लोगों में रोष उत्पन्न हो गया। उन्होंने सिंचाई विभाग पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। विनय किरौला ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी सिंचाई सचिव को भी दी। विनय किरौला ने कहा कि जल्द ही अल्मोड़ा वासी इस विषय मे जिलाधिकारी से मिलेंगे। यहाँ धरना देने वालों में में के पी जोशी, दीवान सिंह डसीला, नीमा सनवाल, प्रशांत चौधरी, नंदी बिष्ट, ललिता उपाध्याय, मोहित जोशी, लक्ष्मन सिंह बोरा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेल महाकुंभ के माध्यम से गाँवों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगा अवसर: रेखा आर्या
Next: साइबर थाना देहरादून टॉप थ्री साइबर इकाई में शामिल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.