Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सिंचाई को लेकर हुए संघर्ष में आठ पर केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

सिंचाई को लेकर हुए संघर्ष में आठ पर केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/04/2023
02 (2)

रुड़की। मंगलवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के थीथकी कवादपुर गांव में खेत में पानी देने को लेकर हुए संघर्ष में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। थीथकी कवादपुर गांव निवासी रंधावा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह उसका पुत्र प्रियांशु व भाई रमन अपने गन्ने के खेत में सिंचाई के लिए पानी दे रहे थे। करीब आठ बजे गांव के ही दो व्यक्ति आए और उन्हें पानी चलाने से मना करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह गाली गलौज करते हुए गांव में पहुंचे। कुछ देर बाद ही ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर छह से अधिक लोग खेत पर पहुंचे। आरोपियों ने अवैध तमंचे और धारदार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया। प्रियांशु व रमन को गोली लग गई। आसपास के खेतों में पानी दे रहे किसानों ने जब उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और धारदार हथियार से उन पर भी हमला कर दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि नामजद किए गए सन्नी, आनंदपाल, पोपिन, मोंटी, अर्जुन, हिमांशु व यशपाल निवासी थीथकी कवायदपुर व रोबिन उर्फ मोनू निवासी खेड़ाजट के खिलाफ बलवा व हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यशपाल व पोपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
Next: एसपी के निरीक्षण में नशे में मिले एसएचओ समेत तीन जवान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.