Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : दिल्ली पुलिस ने मुख्य शूटर फौजी और शूटर कशिश को किया गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : दिल्ली पुलिस ने मुख्य शूटर फौजी और शूटर कशिश को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2022
rns featured image new

नयी दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में दो शूटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी (26), झज्जर जिले के रहने वाला कशिश (24) और पंजाब के बठिंडा का निवासी केशव कुमार (29) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रियव्रत ने शूटर की एक टीम का नेतृत्व किया और घटना के समय कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सीधे संपर्क में था। वह हत्या का मुख्य शूटर है और उसने ही कत्ल को अंजाम दिया था। बराड़ ने प्रसिद्ध गायक एवं कांग्रेस नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। घटना से पहले एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में प्रियव्रत को देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि वह पहले हत्या के दो मामलों में शामिल रहा है और 2015 में सोनीपत में एक मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था और वह 2021 में सोनीपत में हुई हत्या के एक अन्य मामले में भी वांछित था। पुलिस ने कहा कि कशिश भी एक शूटर है और सीसीटीवी फुटेज में उसे भी देखा गया था। वह हरियाणा के झज्जर में 2021 में की गई हत्या के एक मामले में वांछित है। पुलिस ने बताया कि केशव कुमार उनका मददगार था और गोलीबारी के फौरन बाद शूटर को एक ऑल्टो कार में ले गया था। पुलिस ने कहा कि वह घटना वाले दिन मानसा तक शूटर के साथ रहा। उन्होंने कहा कि वह 2020 में बठिंडा में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसके पंजाब में जबरन वसूली के अन्य मामलों में शामिल होने का शक है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद मिला है। सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी के चक्कर में गंवाई आबरू, जॉब इंटरव्यू के बहाने होटल में बुलाकर युवती से दुष्कर्म
Next: अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 8वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.