Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • शून्य कोविड संक्रमण दर वाली ग्राम पंचायतें होंगी सम्मानित : के.सी. चमन 
  • राज्य
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शून्य कोविड संक्रमण दर वाली ग्राम पंचायतें होंगी सम्मानित : के.सी. चमन 

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
rns featured image new

सोलन। उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने कहा कि जिला में शून्य कोविड संक्रमण दर बनाए रखने वाली ग्राम पंचायतों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त मंगलवार को कोविड-19 सैम्पलिंग, टीकाकरण में वृद्धि एवं कोविड संक्रमण की सम्भावित तृतीय लहर के विषय में जिला स्तरीय कार्य बल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
के.सी. चमन ने कहा कि कोविड संक्रमण से जन-जन को बचाने के लिए ग्राम स्तर तक विभागीय समन्वय, सावधानियों का पालन तथा टीकाकरीण के विषय में जन-जन का जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की सम्भावित तृतीय लहर से बचाव संयुक्त प्रयासों से ही सम्भव है। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित बनाएं।
उपायुक्त ने कहा कि ऐसी सम्भावना जताई जा रही है कि यदि कोविड-19 की तीसरी लहर आती है तो बच्चों पर व्यापक प्रभाव हो सकता है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला में विभिन्न स्तरों पर अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में बच्चों के लिए पृथक वार्ड स्थापित किए जाएं। ऐसे सभी वार्डों में कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हों।
उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि जिला में कोविड-19 के लिए किए जा रहे परीक्षणों की संख्या में वृद्धि की जाए। उन्होंने सैम्पलिंग का समय बढ़ाने के निर्देश भी दिए ताकि अधिक से अधिक व्यक्तियों का कोरोना संक्रमण परीक्षण किया जा सके। उन्होंने जिला के सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि खण्ड चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक कर इस दिशा में योजना तैयार कर सूचित करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के सम्भावित संक्रमण को न्यून करने के लिए टीकाकरण का दायरा बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिक परीक्षण, तीव्र टीकाकरण और नियम पालन सम्भावित कोरोना लहर की सम्भावना को समाप्त करने में महत्वपूर्ण हैं।
के.सी. चमन ने सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पंचायत स्तर पर गठित कार्यबल को नियमित क्रियाशील रखें ताकि ग्राम स्तर तक सम्भावित कोविड रोगियों, होम आईसोलेशन का अनुश्रवण एवं नियम पालन के सम्बन्ध में जन जागरूकता का कार्य शिथिल न पड़े।
उपायुक्त ने कहा कि मास्क नहीं तो सेवा नहीं (नो मास्क-नो सर्विस) के नियम की पूर्ण अनपुालना सभी का कत्र्वय है। उन्होंने कहा कि दुकानदार और ग्राहक, दोनों को उचित प्रकार से मास्क पहनना चाहिए। ऐसा न करने पर नियमानुसार दुकान को सील भी किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि बसों में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत सीट प्रयोग नियम एवं सभी द्वारा उचित प्रकार से मास्क पहनने की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं और ऐसा न होने पर चालान काटे जाएं।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला के विभिन्न अस्पतालों में आॅक्सीजन की आपूर्ति नियमित रखी जाए, वैंटिलेटर क्रियाशील रखे जाएं और तीसरी लहर की सम्भावना के दृष्टिगत किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए।
उपायुक्त ने जिला में सार्वजनिक स्थानों पर उचित प्रकार से मास्क पहनने, उचित सोशल डिस्टेन्सिग बनाए रखने तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से धोने की अनुपालना पर बल दिया।
बैठक में अवगत करवाया गया कि जिला के विभिन्न अस्पतालों में बच्चों के लिए वैंटिलेटर एवं आॅक्सीजन सपोर्ट प्रणाली की तैयारी की जा रही है। आॅक्सीजन कन्सेनट्रेटर की आपूर्ति स्वास्थ्य उप केन्द्रों तक कर दी गई है तथा क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आॅक्सीजन सयन्त्र निर्मित किया जा रहा है। बैठक में जिला के उपमण्डलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, सभी खण्ड विकास अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजयुमो ने पत्रकारों को किया सम्मानित
Next: एचडीएमए कार्यालय में 150 को लगी वेक्सीन  

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.