Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शुभारम्भ से पहले ही नवनिर्मित क्लीनिक में लगाई आग
  • ऊधम सिंह नगर

शुभारम्भ से पहले ही नवनिर्मित क्लीनिक में लगाई आग

RNS INDIA NEWS 12/08/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। मोहल्ला महेशपुरा में शुभारम्भ से पहले एक निजी चिकित्सक के नवनिर्मित क्लीनिक में अज्ञात लोगों ने पैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महेशपुरा निवासी सेवानिवृत कानूनगो दिलशाद हुसैन के पुत्र डॉ. आमिर फैज वर्तमान में वर्धमान अस्पताल कुण्डेश्वरी में ईएमओ पद पर कार्यरत हैं। डॉक्टर आमिर ने बाँसफोडान चौकी पुलिस को दी तहरीर कहा कि उन्होंने मोहल्ला महेशपुरा में तहसीलदार युसुफ वाली गली में क्लीनिक खोलने के लिए क्लीनिक तैयार किया था। जिसमें वह लगभग दो लाख रुपये से अधिक का सामान जमा कर चुके थे। क्लीनिक का उद्घाटन 16 अगस्त को होना था। डॉ. आमिर के अनुसार, 11 अगस्त की सुबह करीब 3:38 बजे एक कार से कुछ लोग आए, जिस पर किसान यूनियन का स्टिकर लगा था। ये लोग क्लीनिक में पेट्रोल डालकर आग लगाकर फरार हो गए। घटना की सूचना ऊपर किराए पर रहने वाले साहब अली ने उन्हें फोन कर दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। डॉक्टर का कहना है कि घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर दी थी, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चौकी बासफोडान में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बार एसोसिएशन के सचिव के निष्कासन पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड ने रिकार्ड तलब किये
Next: गढ़वाल विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.