Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही बदरीनाथ के ब्रह्म कपाल में जुटने लगे हैं श्रद्धालु
  • चमोली

श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही बदरीनाथ के ब्रह्म कपाल में जुटने लगे हैं श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 18/09/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  बदरीनाथ धाम के ब्रह्म कपाल तीर्थ में पित्रों का पिंडदान और उन्हें तर्पण देने का शास्त्रीय विधान और मान्यता है। श्राद्ध पक्ष में भारत के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालु आस्था, श्रद्धा से अपने पित्रों का पिंडदान और तर्पण करने यहां पहुंच रहे हैं। ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित अध्यक्ष उमेश सती का कहना है कि श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्म कपाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। ब्रह्म कपाल में पितरों को पिंडदान का विशेष महात्म्य है। बताते हैं भारत और नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से तो श्रद्धालु अपने पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और पिंडदान करने ब्रह्म कपाल में आते ही हैं। सनातन धर्म की गहरी मान्यता से प्रभावित होकर अब विदेशों से भी श्रद्धालु यहाँ आकर विधि विधान से अपने पित्रों का पिंडदान करते हैं तर्पण देते हैं। बताया स्कंदपुराण में इस पवित्र स्थान को गया से आठ गुना अधिक फलदायी तीर्थ कहा गया है।
बदरीनाथ धाम से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित ब्रह्मकपाल में अलकनंदा किनारे एक विशाल शिला मौजूद है। जहां हवन कुंड में पितरों के उद्धार के लिए पिंडदान कर हवन क्रिया की जाती है। तीर्थ पुरोहित विवेक सती, अजय सती, सुबोध हटवाल बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति की अकाल मृत्यु हो जाए। तो ब्रह्मकपाल में श्रद्धापूर्वक श्राद्ध करने से दिवगंत की आत्मा को शांति मिलती है। बदरीनाथ मंदिर के पूर्व धर्माधिकारी भुवन उनियाल और पंडित उमेश सती कहते हैं कि तर्पण करने से पहले तप्तकुंड में स्नान करने के बाद तीर्थ पुरोहित के साथ ब्रह्म कपाल में पितरों का ध्यान किया जाता है। पितरों को श्रद्धा भक्ति से पूजने पर धन-धान्य में वृद्धि होती है। पितरों का श्राप देवताओं से भी अधिक कष्टकारी होता है।

ब्रह्महत्या के पाप से मुक्त हुए थे भगवान शिव
पौराणिक मान्यता है कि सृष्टि की उत्पति के समय कारणवश भोलेनाथ ने गुस्से में आकर ब्रह्मा के पांच सिरों में से एक को त्रिशूल के वार से काट दिया। तब ब्रह्मा के सिर त्रिशूल पर ही चिपक गए थे। ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए जब भोलेनाथ पृथ्वी लोक के भ्रमण पर गए तो बदरीनाथ से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर त्रिशूल से ब्रह्मा का सिर जमीन पर गिर गया। तभी से यह स्थान ब्रह्म कपाल के रुप में प्रसिद्ध हुआ। शिव भी इसी स्थान पर ब्रह्महत्या के पाप से मुक्त हुए थे। गो हत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए स्वर्ग की ओर जा रहे पांडवों ने भी इसी स्थान पर अपने पितरों को तर्पण दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने की पर्वतीय उत्पादों के कलेक्शन सेंटर की वास्तविक उपयोगिता पर रिपोर्ट तलब
Next: जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ शुरू : धामी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.