Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शिवालिक नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विजय संकल्प यात्रा का स्वागत
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विजय संकल्प यात्रा का स्वागत

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
default featured image

इतिहास रच रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी:  मदन कौशिक

हरिद्वार।  विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा द्वारा निकाली जा रही विजय संकल्प यात्रा का रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में शिवालिक नगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं जो नरेंद्र मोदी जी जैसे कुशल नेता के नेतृत्व में हमें कार्य करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि एक समय था खबर आती थी कि प्रधानमंत्री विदेश गये और प्रधानमंत्री वापस आये। लेकिन आज खबर आती है कि उक्त देश के प्रमुख ने सारे प्रोटोकॉल तोड़कर भारत के पीएम मोदी की अगवानी हवाई अड्डे पर की। मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन बनाकर, राफेल को भारत की सुरक्षा का हिस्सा बनाकर, कल्याणकारी योजनाओं को सीधे गरीब के खाते तथा घर तक पहुंचाकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक नया इतिहास रचा है। मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार क्षेत्र की जनता के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं के उत्साह से साफ हो गया है कि अबकी बार भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाने जा रही है।
शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 7 वर्षों में देश की तस्वीर बदली है। धर्म, अध्यात्म व विकास तीनों क्षेत्रों में पीएम नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में देश ने शिखर को छुआ है। जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को हर क्षेत्र में महाशक्ति बनाया है, उसी प्रकार उत्तराखंड युवा मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह विकास ऐसे ही बढ़ता रहे इसके लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता चुनाव में पार्टी के लिए पूरी ताकत झोंक दें। राजीव शर्मा ने अपने क्षेत्र में यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों व विशेष रूप से शिवालिक नगर मंडल युवा मोर्चा के सैकड़ों उत्साही कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र विश्नोई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव रौतेला, महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, सभासद पंकज चौहान, रीना तोमर, बबीता देवी, हरिओम चौहान, सुमन देवी, पवन शर्मा, सुभाष चौधरी, अजय मलिक, संजीव गुप्ता, रविकांत गुप्ता, अरुण पंडित, साहिब वालिया, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत, मंडल मंत्री सोनिया अरोड़ा, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, राजेश बालियान, पुरुषोत्तम भारती, सौरभ सक्सेना, सोनू सैनी, रोहित चौहान, सोनी, सपना शर्मा, कमला, हनी सिंह, प्रकाश, मयंक, शुभम बिष्ट, मनोज बिष्ट, कुनाल आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना काल में मनमानी कर वसूले दो लाख अस्पताल ने लौटाए
Next: दो दिन में कोरोना से दूसरी मौत

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा
  • भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े
  • उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.