Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में 43 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • अल्मोड़ा

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में 43 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 17/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-17 at 15.27.17_11zon

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार के कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के तहत विकासखंड हवालबाग की न्याय पंचायत सल्ला रौतेला में शीतलखेत के रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 43 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से 739 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया और लाभार्थियों को संबंधित सामग्री भी वितरित की गई। इसके अलावा 349 आवेदन विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मौके पर ही भरवाए गए, जिससे लोगों को त्वरित सुविधा मिली। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और कार्यों में संवेदनशीलता व तत्परता बनाए रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर शासन और प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाने का प्रभावी माध्यम हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी योजनाओं का लाभ उनके द्वार तक मिल रहा है। शिविर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग अल्मोड़ा द्वारा जनोपयोगी प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया, जिससे लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिजिटल क्रॉप सर्वे के विरोध में फील्ड कार्मिकों ने किया धरना-प्रदर्शन
Next: उत्तराखंड में 19 और 20 मार्च को बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.