Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • शिमला के मालरोड पर युवक की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

शिमला के मालरोड पर युवक की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/02/2024
rns featured image new

शिमला(आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने ही एक युवक की गंडासे से हत्या मामले को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की दो टीमें  हरियाणा के रानिया (सिरसा) निवासी आरोपी सितेंद्र पाल सिंह की तलाश में जुटी थीं। मंगलवार तड़के सुबह इसे चंडीगढ़ से दबोचा गया।  गौरतलब है कि मालरोड पर सोमवार रात को चौपाल के धार गांव निवासी मनीष (21) की मालरोड के जीरो डिग्री रेस्तरां में काम करने वाले हरियाणा के रानिया (सिरसा) निवासी सितेंद्र पाल सिंह ने हत्या कर दी थी। आरोपी यहां दिसंबर 2023 से काम कर रहा था। जबकि मनीष मालरोड के एक कैफे में काम करता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि रविवार देर रात आरोपी रेस्तरां में चोरी का प्रयास कर रहा था। इस बीच साथ लगते कैफे में सो रहे मनीष को भनक लगी तो वह जाग गया। जैसे ही वह बाहर निकला तो आरोपी ने गंडासे से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। चोरी करते पकड़ा गया तो आरोपी ने मनीष की गर्दन पर गंडासे से वार किया था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक हत्या की वारदात रविवार रात 1:42 बजे हुई। हमले के बाद मनीष लहूलुहान हालत में मदद के लिए पुलिस सहायता कक्ष तक पहुंचा। 50 मीटर की दूरी पर सहायता कक्षा तक पहुंचते-पहुंचते वह दो जगह गिरा भी।
जिस गंडासे से आरोपी ने हमला किया, उसे वह साथ लाया था। सहायता कक्ष का दरवाजा खोलने के प्रयास में मनीष नीचे गिरा तो गंडासे से दरवाजे का शीशा टूट गया। आवाज सुन बगल के कमरे से पुलिस कर्मी निकले और उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए। यहां उसने दम तोड़ दिया। वह परिवार का इकलौता बेटा था। आईजीएमसी में मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। मालरोड पर भी उनकी पुलिस से बहस हुई।
वहीं, रेस्तरां, कैफे सील कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के दोस्त सचिन को हिरासत में लिया है। आरोपी ने रात को वारदात के बाद उक्त युवक को फोन किया था। दूसरी ओर पिता सोहन का कहना है कि पुलिस ने मामले में ढील बरती है।

मालरोड पर आधा दिन के लिए बंद की दुकानें, परिजनों ने किया एसडीएम का घेराव
मालरोड पर हुए युवक हत्याकांड मामले को लेकर शहर के माल रोड के कारोबारियों ने मंगलवार को आधा दिन दुकान बंद रखने का फैसला लिया है। सुबह से ही मालरोड की ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। सीटू के कार्यकर्ता मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आईजीएमसी पहुंचे। आईजीएमसी में मृतक के परिजनों ने एसडीएम का घेराव किया और शव घर ले जाने से इनकार कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीच सड़क पर पलटा टैक्सी वाहन, पुलिस ने खुलवाया जाम
Next: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, छह दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.