Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शिक्षित देश-प्रदेश में आती है खुशहाली: त्रिवेंद्र
  • हरिद्वार

शिक्षित देश-प्रदेश में आती है खुशहाली: त्रिवेंद्र

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
default featured image

संस्कार बच्चों को सम्मान करना सिखाता है

रुड़की। छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा, नैतिक शिक्षा तथा आत्म बल पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आज के दौर में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके उत्थान के लिए विशेष योजनाएं संचालित कर रही है। मंगलवार को स्थानीय केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मां सरस्वती मूर्ति स्थापना के 11 वें वार्षिक उत्सव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि छात्राएं देश का भविष्य हैं। जिस देश, प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधर चुका है वहां पर हर प्रकार की खुशहाली स्वयं ही चली आती है। महामंडलेश्वर मैत्रैयी गिरि महाराज ने कहा कि सभी में संस्कार और धार्मिकता होनी आवश्यक है। संस्कार बच्चों को अपने बड़ों, गुरुजनों और माता-पिता का सम्मान करना सिखाता है। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. रविंद्र कपूर ने छात्राओं के लिए आधुनिक पुस्तकालय और कंप्यूटर रूम होने के साथ ही छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कालेज प्रबंधन की जिम्मेदारी के विषय में बताया। कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, एचएम कपूर, डॉ सुरेश सैनी, प्रमोद गोयल, गुलशन अरोड़ा, आरडी कपूर, पंकज कुमार, मनोज शर्मा, प्रेम चंद गर्ग, रामकुवंर कपूर, ईश्वर चोपड़ा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ दीपिका, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सविता वत्स, इंदु शर्मा, अंकुर गोयल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिविर में 150 लोगों की जांच
Next: प्रदेश में परिवर्तन का मन बना चुकी है जनता: हरीश

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

छात्र की खुदकुशी पर आयुर्वेदिक कॉलेज में जड़े ताले

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

खानपुर ब्रह्मपुर में दिसंबर माह से नहीं बंटा राशन

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.