Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शिक्षकों में मारपीट, अफसरों को भेजी रिपोर्ट, केस दर्ज
  • पौड़ी

शिक्षकों में मारपीट, अफसरों को भेजी रिपोर्ट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 11/03/2023
rns featured image new

पौड़ी। पब्लिक इंटर कालेज सिमड़ी में तैनात दो शिक्षकों की आपस में मारपीट हो गई। एक शिक्षक की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेज दी है। इस घटना पर क्षेत्र के अभिभावकों और प्रबंध समिति ने नाराजगी जाहिर की है।
थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवारी बताया कि इस मामले में शिक्षक सुरेश चंद्र जोशी ने थाना धुमाकोट में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रिपोर्ट शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेज दी है। इंटर कालेज सिमड़ी के शिक्षक सुरेश चंद्र जोशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक सप्ताह पूर्व विद्यालय में गृह परीक्षा का कक्ष संख्या तीन में पेपर चल रहा था। इसी बीच कक्ष संख्या 1 में ड्यूटी दे रहे शिक्षक अजय गुसाईं उनके कक्ष में आए और उनपर छात्रों को नकल कराने का आरोप लगाकर बाहर चले गए। कुछ देर बाद फिर कक्ष में पंहुचे और सभी छात्रों से पेपर छीन कर बाहर फेंक दिया। उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। छात्रों और शिक्षकों द्वारा दोनों शिक्षकों का बीच बचाव कर विवाद शांत कराया गया।
थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवारी ने बताया कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसआई मनोज रावत को सौंपी गई। जांच के बाद रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई है। सिमड़ी इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद ध्यानी ने बताया कि विद्यालय के दो शिक्षकों की एक सप्ताह पूर्व विद्यालय में आपस में मारपीट हो गई थी।
पब्लिक इंटर कालेज सिमड़ी के प्रबंधक बाल सिंह गुसाईं ने बताया कि शिक्षकों और अभिभावक संघ की गुरुवार को बैठक रखी गई थी, लेकिन मारपीट करने वाले शिक्षक अजय गुसाईं बैठक में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि इस बारे में विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली के दिन हुई मारपीट में पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा
Next: आत्महत्या के इरादे से पहुंचे व्यक्ति को बचाया

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.