Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर अभिभावकों का अनशन जारी
  • पिथौरागढ़

शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर अभिभावकों का अनशन जारी

RNS INDIA NEWS 31/07/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  जुम्मा इंटर कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर अभिभावकों का अनशन जारी है। बुधवार को अभिभावकों ने प्रदर्शन कर कहा कि बच्चों के भविष्य को लेकर सरकारी तंत्र लापरवाही बरत रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुम्मा में अभिभावक संघ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बिशन धामी व नंदन धामी के नेतृत्व में लोग तीसरे दिन भी अनशन में डटे रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन शिक्षा का अधिकार हर बच्चे का हक होने की बात कहता है, लेकिन केवल विद्यालय में प्रवेश करने से ही यह हक बच्चों को नहीं मिल जाता। कहा कि बगैर शिक्षकों के विद्यालयों का कोई औचित्य नहीं है। यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कहा कि पहले तो सरकार को स्वयं ही विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती करनी चाहिए। लेकिन अभिभावकों के विरोध-प्रदर्शन के बावजूद सरकारी तंत्र शिक्षकों की तैनाती को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रहा है। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती वह अनशन में डटे रहेंगे। इधर महेंद्र सिंह, मदन सिंह, कृष्ण सिंह, पुष्कर सिंह, केशर सिंह ने अनशन को अपना समर्थन दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने की पशुपालन, डेरी विकास, मत्स्य पालन और गन्ना विकास विभाग की समीक्षा
Next: सोशल मीडिया पर अधिवक्ता पर की अभद्र टिप्पणी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.