Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • शिक्षकों की मांग को लेकर अभिभावकों का स्कूल के बाहर प्रदर्शन
  • चम्पावत

शिक्षकों की मांग को लेकर अभिभावकों का स्कूल के बाहर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/04/2022
rns featured image new

चम्पावत। बाराकोट के बिसराड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय देवराड़ी में 40 छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी एक शिक्षक पर से अभिभावकों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने शिक्षकों की मांग को लेकर स्कूल के बाहर प्रदर्शन दिया। मानकों के अनुसार शिक्षकों की तैनाती नहीं किए जाने पर सीईओ कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है। मंगलवार को ग्राम प्रधान निर्मला नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में लोगों ने शिक्षकों की मांग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में लंबे समय से 40 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष केवल एक ही शिक्षक है। कहा कि अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्र के इस स्कूल में सभी बच्चे निर्धन परिवारों के हैं। उन्होंने कहा कि पांच कक्षाओं में एक ही शिक्षक का पढ़ा पाना मुश्किल है। जिससे सभी छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में डूब रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जेष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने कहा कि जल्दी ही विभाग ने स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की तो वह गांव वालों के साथ विद्यालय में तालाबंदी करके सीईओ कार्यालय चम्पावत में धरना प्रदर्शन कर देंगे। इस मौके पर सुरेंद्र प्रसाद, पपेंद्र प्रसाद, कुंवर सिंह, पुष्कर सिंह, निर्मल राम, पवन कुमार, राजेंद्र प्रसाद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाई में गिरी कार, चालक व पोस्टमैन घायल
Next: ट्रक और कार की टक्कर, तीन घायल

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

लोहाघाट में एक साथ आठ डॉक्टरों के तबादले पर उबाल, प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.