Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षक की कार से नकदी वाला बैग उड़ाया
  • देहरादून

शिक्षक की कार से नकदी वाला बैग उड़ाया

RNS INDIA NEWS 31/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश।  नई टिहरी से पशुलोक विस्थापित क्षेत्र ऋषिकेश में पत्नी के साथ श्रीमद् भागवत कथा सुनने आ रहे शिक्षक टप्पेबाजी का शिकार हो गए। शातिर ने कार के आगे बोनट से इंजन ऑयल लीक होने का झांसा देकर कार से 16 हजार की नकदी वाला बैग उड़ा लिया। सरेराह हुई वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। नाकेबंदी कर सघन छानबीन की गई, लेकिन टप्पेबाज हत्थे नहीं चढ़े।
जानकारी के मुताबिक शिक्षक गिरवर सिंह गुसाईं , निवासी नई टिहरी रविवार दोपहर कार से पत्नी के साथ पशुलोक विस्थापित क्षेत्र ऋषिकेश में रिश्तेदार के यहां चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश पशुलोक-एम्स मार्ग पर पहुंचने पर गुसाईं ने रास्ते में कृष्णा कैंटीन के समीप फल की ठेली के पास कार रोकी। कार से उतरने के बाद वह ठेली से फल खरीदने लगे। जबकि उनकी पत्नी कार में ही बैठी रही। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह फल खरीदने के बाद कार के पास पहुंचे, तभी वहां मौजूद दो युवकों ने कार के बोनट से इंजन ऑयल गिरा होने की बात कही। अंदेशा जताया कि संभवत: इंजन से ऑयल लीक हो रहा है। कार के बोनट के ऊपर इंजन ऑयल गिरा देख शिक्षक गिरवर सिंह और उनकी पत्नी कार का बोनट खोलकर चेक करने लगे। सब कुछ ठीक दिखने पर जैसे ही उन्होंने बोनट बंद किया, तभी उन्हें झांसा देने वाला युवक कार के अंदर रखा बैग उठाकर अपने एक साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। टप्पेबाजी की लिखित शिकायत उन्होंने एम्स पुलिस चौकी में की। एम्स चौकी प्रभारी शिवराम ने बताया कि टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। छानबीन की जा रही है। बैग में 16 हजार रुपये रखे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्रिपुरा घटना पर अभाविप का जिहादियों के खिलाफ प्रदर्शन
Next: दिल्ली के युवकों को डूबने से बचाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.