Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षक के खिलाफ बयान जारी करने से भड़के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • देहरादून

शिक्षक के खिलाफ बयान जारी करने से भड़के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/04/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाकरा में तैनात शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का बयान जारी करने से आक्रोशित उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि अधिकारी के औचक निरीक्षक के बाद एक शिक्षक पर कार्रवाई किए जाने का झूठा बयान जारी किया गया, जिससे समाज में शिक्षक की छवि धूमिल हुई है। शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष संगीता चौहान का कहना है कि निरीक्षण के बाद संबंधित अध्यापक सुरेश जोशी का पक्ष जाने मीडिया में बयान जारी किया गया जिससे उनकी मानहानि हुई है। इस घटना को लेकर शिक्षक सुरेश जोशी ने आगामी दिनों में कार्यालय में धरना देने की घोषणा की है। शिक्षकों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो बर्तन गंदे पाए गए, वह स्कूल में पानी की समस्या के कारण था, जिसकी जानकारी पहले से थी। संघ ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी भी शिक्षक के खिलाफ बिना उचित जांच और पक्ष जाने कोई कार्रवाई की जाती है, तो शिक्षक संघ आंदोलन को बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी उप शिक्षा अधिकारी की होगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में डॉ. हेमवती नंदन, रमेश शर्मा, भजनलाल, प्रेमलाल, बच्चन सिंह, दीवान सिंह, बलवीर सिंह, गीता राम, अर्जुन चौधरी, बालाराम, दीपक, कमला चौहान, संजय भट्ट, प्रीतम सिंह, माधव सिंह राणा, सुरेश जोशी, उर्मिला शर्मा, संजय राठौर शामिल रहे। उधर, उप शिक्षाधिकारी शालिनी कौशल ने कहा कि उनकी ओर से ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया गया है। संबंधित अध्यापक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राह चलते महिला का पर्स छीनने में दो आरोपी गिरफ्तार
Next: रात को सही सोया सुबह को मृत मिला युवक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.