Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • शिक्षा मंत्री को ट्वीट कर जताया रोष
  • रुद्रप्रयाग

शिक्षा मंत्री को ट्वीट कर जताया रोष

RNS INDIA NEWS 24/07/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। डायट डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षितों ने प्राथमिक शिक्षा में देरी पर शिक्षा मंत्री को ट्वीट कर रोष जताया है। कहना है कि प्रशिक्षण के लगभग दो वर्ष पूरे होने वाले हैं। लेकिन रोजगार के अभाव में वे घर बैठने को मजबूर हैं। डायट डीएलएड संघ के अध्यक्ष संजय टम्टा, प्रकाश, हिमांशु, अमित मंडोली, जितेंद्र आदि ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को ट्विट किया है। कहा शिक्षा निदेशालय ने पूर्व में एक कलैंडर जारी किया था, जिसमें भर्ती की काउंसलिंग 18 से 20 जून तक पूरी होनी थी। लेकिन जुलाई माह के आखिरी सप्ताह के बाद भी इस मामले में जिले में कोई प्रत्यावेदन लिस्ट अपलोड नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार से न्यायालय संबंधित मामलों का निपटारा कर प्राथमिक शिक्षक भर्ती की कार्रवाई शुरू करने की मांग की है, जिससे प्रशिक्षित को रोजगार मिल सके। ट्विट के जरिए कहा गया है कि आगामी सितंबर-अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना है। इन हालातों में विभाग को जल्द शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए, जिससे बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई सुचारु चलती रहे। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने की स्थिति में शिक्षा निदेशालय में नियुक्ति की मांग को लेकर धरना देने की चेतावनी भी दी है, जिसकी जिम्मेदारी शासन व विभाग की होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राचीन शिव मंदिर कुंदला में गुरु पूर्णिमा की धूम  
Next: सडक़ कटान से 20 परिवारों को खतरा, विस्थापन व सुरक्षा की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.