Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शिकायत पर कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
  • हरिद्वार

शिकायत पर कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

RNS INDIA NEWS 12/12/2024
default featured image

रुड़की(आरएनएस)। शादी में हर्ष फायरिंग के आरोपी के पिता से मारपीट करने और 30 हजार रुपये मांगने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। कोर्ट ने जांच के आदेश पुलिस उपाधीक्षक को दिए हैं। खानपुर के अब्दीपुर गांव में 23 नवंबर को एक युवक की बारात जाने से पहले मंढे का समारोह था। इसमें कुछ युवकों ने हर्ष फायरिंग की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने अनुज तथा अंकित पुत्र संतरपाल और थाना पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) के दादूपुर गांव निवासी मनु पुत्र गोग्गी और काका पुत्र बुग्गी के खिलाफ हर्ष फायर में मुकदमा दर्ज किया था। बाद में बुजुर्ग संतरपाल ने डीजीपी से शिकायत की थी कि गोवर्धनपुर चौकी की पुलिस ने उसे घर से उठाकर चौकी ले जाने के बाद उससे मारपीट की थी। यही नहीं उसे छोड़ने की एवज में उससे 30 हजार रुपये भी मांगे गए थे। लेकिन उसकी शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद पीड़ित संतरपाल ने अब लक्सर एसीजेएम कोर्ट में इसकी शिकायत की है। उनके अधिवक्ता चौधरी भूप सिंह ने बताया कि कोर्ट ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जांच करने के आदेश दिए हैं। इधर, चौकी प्रभारी समीर पांडेय ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद है। हर्ष फायरिंग का मुकदमा उनके पड़ोसी ने ही दर्ज कराया था। शराब पीकर पड़ोसी से हंगामा करने की शिकायत पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। हंगामा कर रहे संतरपाल को पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन वह नहीं माने। जिनके बाद पुलिस ने शांतिभंग में उनपर कार्रवाई की। इससे नाराज वह उल्टे सीधे आरोप लगा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विभाग की छापेमारी से हड़कंप, मेडिकल स्टोर बंद कर भागे संचालक
Next: हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी युवक की मौत की गुत्थी

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.